पैरालंपिक में मनोज सरकार की जीत पर देश को गर्व, राष्ट्रपति, पीएम और उत्तराखंड के सीएम ने दी बधाई

मनोज सरकार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत तमाम बड़ी हस्तियों ने बधाई दी है। राष्ट्रपति कोविन्द ने ट्वीट किया मेरी शुभकामना है कि आप भविष्य में देश को और गौरव दिलाएं।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Sat, 04 Sep 2021 07:05 PM (IST) Updated:Sat, 04 Sep 2021 09:32 PM (IST)
पैरालंपिक में मनोज सरकार की जीत पर देश को गर्व, राष्ट्रपति, पीएम और उत्तराखंड के सीएम ने दी बधाई
पैरालंपिक में मनोज सरकार की जीत पर देश को गर्व। इंटरनेट मीडिया

जागरण टीम, देहरादून। Tokyo Paralympics 2020 टोक्यो पैरालंपिक में शानदार प्रदर्शन और कांस्य पदक अपने नाम करने के लिए खिलाड़ी मनोज सरकार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत तमाम बड़ी हस्तियों ने बधाई दी है। राष्ट्रपति कोविन्द ने ट्वीट किया, मेरी शुभकामना है कि आप भविष्य में देश को और गौरव दिलाएं। मनोज की जीत से उनके गृह जनपद के साथ ही पूरे राज्य में खुशी का माहौल है।

उत्तराखंड के रुद्रपुर निवासी मनोज सरकार ने पुरुष एकल के एसएल-3 वर्ग में जापान के फ्यूजिहेरा दाईस्युक को हराकर कांस्य पदक पर कब्जा किया। उनकी इस सफलता के बाद से ही उन्हें शुभकामनाएं दी जा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट किया, बैडमिंटन में प्रतिष्ठित कांस्य पदक स्वदेश लाने के लिए मनोज सरकार को बधाई। आने वाले समय के लिए भी उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिखा, शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रमोद भगत को गोल्ड और मनोज सरकार को ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। पैरा ओलंपिक में भारतीय खिलाडियों के अभूतपूर्व प्रदर्शन से सम्पूर्ण देश गौरवान्वित है। वहीं, राज्य के खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने भी मनोज सरकार की सफलता पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने मनोज सरकार के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, टोक्यो पैरालंपिक्स में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे मनोज सरकार को पैरालंपिक बैडमिंटन में कांस्य पदक जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उन्होंने आगे लिखा, आपने सभी प्रदेशवासियों को गौरवान्वित किया है। आपने देश-प्रदेश का नाम पूरे विश्व में रोशन कर दिया।

वहीं, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने ट्वीट किया, मेहनत से प्राप्त ये अभूतपूर्व सफलता और आपके प्रेरणादायी पदचिह्न युवाओं को प्रेरित करते हैं। उत्तराखंड के सपूत मनोज सरकार ने भी बैडमिंटन में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता है। समस्त देशवासियों की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

उत्तरांचल बैडमिंटन संघ ने भी दी बधाई

उत्तरांचल बैडमिंटन संघ ने भी अर्जुन पुरस्कार विजेता मनोज सरकार ने कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है। वहीं, राज्य बैडमिंटन के पेटरन और डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि मनोज के वापस आने पर उनका भव्य स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा। मनोज सरकार की एतिहासिक उपलब्धि पर उत्तरांचल राज्य बैड्मिंटन संघ के अध्यक्ष डॉक्टर अलकनंदा अशोक समेत समस्त उत्तराखंड बैड्मिंटन परिवार, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने बधाई दी। उनके ग्रह जनपद ऊधमसिंह नगर में भी हर्षोल्लास है। सभी खेल प्रेमी और खिलाड़ी एक-दूसरे को बधाई देकर मिठाई खिला रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Tokyo Paralympics 2020 : जापान को हराकर मनोज ने जीता कांस्य, 22-20 व 21-12 से मेडल पर किया कब्जा

chat bot
आपका साथी