उत्‍तराखंड में वर्चुअल क्लास के लिए संभावित टाइम टेबल जारी

प्रदेश के 500 स्कूलों में शुरू होने जा रही वर्चुअल क्लास के लिए संभावित टाइम टेबल तय कर दिया गया है। टाइम टेबल में नौंवी और दसवीं कक्षा के लिए समय तय किया गया है।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Mon, 18 Nov 2019 12:44 PM (IST) Updated:Mon, 18 Nov 2019 12:44 PM (IST)
उत्‍तराखंड में वर्चुअल क्लास के लिए संभावित टाइम टेबल जारी
उत्‍तराखंड में वर्चुअल क्लास के लिए संभावित टाइम टेबल जारी

देहरादून, जेएनएन। प्रदेश के 500 स्कूलों में शुरू होने जा रही वर्चुअल क्लास के लिए संभावित टाइम टेबल तय कर दिया गया है। टाइम टेबल में नौंवी और दसवीं कक्षा के लिए समय तय किया गया है। रविवार शाम टाइम टेबल बन कर तैयार हुआ। इससे पहले शनिवार को मुख्यमंत्री ने इस महत्वकांशी कार्यक्रम का उद्घाटन किया था।

प्रदेश के 500 माध्यमिक स्कूलों में सरकार पायलेट प्रोजेक्ट के तहत वर्चुअल क्लास शुरू करने जा रही है। शनिवार को प्रोजेक्ट के उद्घाटन के साथ ही मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश के 150 स्कूलों के छात्रों से रूबरू हुए थे। समग्र शिक्षा अभियान के तहत शुरू हुए कार्यक्रम से प्रदेश में शिक्षा क्षेत्र में बड़े बदलाव होने की उम्मीद जताई जा रही है। समग्र शिक्षा के अपर राज्य परियोजना निदेशक डॉ. मुकुल सति ने बताया कि अभी केवल संभावित टाइम टेबल जारी हुआ है।

इसे लागू कर परखा जाएगा। हालांकि, टाइम टेबल में कोई बड़ा बदलाव होने के उम्मीद नहीं है। क्योंकि इसे प्रदेश के स्कूलों के अनुकूल ही तैयार किया गया है। टाइम टेबल के अनुसार सुबह साढ़े नौ बजे से लेकर दोपहर दो बज कर दस मिनट तक का समय तय किया गया है। डॉ. मुकुल सति ने कहा कि तकनीकि के इस प्रयोग के बाद प्रदेश में शिक्षा के स्तर में बदलाव आना तय है। कहा कि  एक ही बार में एक शिक्षक दूरस्थ क्षेत्र में पढ़ रहे कई छात्रों को पढ़ा सकेगा। विशेषज्ञों को बुलाकर भी छात्रों को शिक्षा दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के स्कूलों में अब होगी ऑनलाइन पढ़ाई, वर्चुअल क्लास प्रोजेक्ट शुरू

यह है टाइम टेबल दिन/ समय 9:30- 10: 15, 10: 15- 10:55, 10:55- 11:35, 11:35- 12:15, 12:45- 01:30, 01:30- 02- 10 सोमवार, गणित नौंवी, गणित दसवीं, विज्ञान नौंवी, विज्ञान दसवीं, अंग्रेजी नौंवी, अंग्रेजी दसवीं मंगलवार, गणित नौंवी, गणित दसवीं, विज्ञान नौंवी, विज्ञान दसवीं, अंग्रेजी नौंवी, अंग्रेजी दसवीं बुधवार, गणित नौंवी, गणित दसवीं, विज्ञान नौंवी, विज्ञान दसवीं, अंग्रेजी नौंवी, अंग्रेजी दसवीं गुरुवार, गणित नौंवी, गणित दसवीं, विज्ञान नौंवी, विज्ञान दसवीं, अंग्रेजी नौंवी, अंग्रेजी दसवीं शुक्रवार, गणित नौंवी, गणित दसवीं, विज्ञान नौंवी, विज्ञान दसवीं, अंग्रेजी नौंवी, अंग्रेजी दसवीं शनिवार,गणित नौंवी, गणित दसवीं, विज्ञान नौंवी, विज्ञान दसवीं, अंग्रेजी नौंवी, अंग्रेजी दसवीं

यह भी पढ़ें: JEE MAIN Exam 2020: जेईई मेन का एग्जाम इस बार होगा नए पैटर्न पर, जानिए

chat bot
आपका साथी