हाईवे पर ई-रिक्शा संचालन के खिलाफ आटो व विक्रम यूनियन ने खोला मोर्चा, एआरटीओ कार्यालय का किया घेराव

ऋषिकेश और आसपास क्षेत्र के राजमार्गों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे ई-रिक्शा के खिलाफ तिपहिया चालकों ने मोर्चा खोल दिया। आटो और विक्रम यूनियन के सदस्यों ने गुरुवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय का घेराव कर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।

By Sumit KumarEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 02:59 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 02:59 PM (IST)
हाईवे पर ई-रिक्शा संचालन के खिलाफ आटो व विक्रम यूनियन ने खोला मोर्चा, एआरटीओ कार्यालय का किया घेराव
आटो और विक्रम यूनियन के सदस्यों ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय का घेराव कर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश: ऋषिकेश और आसपास क्षेत्र के राजमार्गों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे ई-रिक्शा के खिलाफ तिपहिया चालकों ने मोर्चा खोल दिया। आटो और विक्रम यूनियन के सदस्यों ने गुरुवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय का घेराव कर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।

ऋषिकेश, मुनिकीरेती, तपोवन, श्यामपुर, रायवाला आदि क्षेत्र में हाईवे पर ई-रिक्शा का संचालन हो रहा है। आटो यूनियन और विक्रम यूनियन के सदस्यों ने दो दिन पूर्व बैठक कर परिवहन अधिकारियों से शर्तों के विपरीत संचालित हो रहे ई-रिक्शा पर अंकुश लगाने की मांग की थी। ऐसा ना होने पर गुरुवार को एआरटीओ कार्यालय के घेराव की घोषणा की गई थी। घोषणा के मुताबिक सभी तिपहिया मालिक एवं चालक बड़ी संख्या में जुलूस लेकर श्यामपुर बाईपास मार्ग स्थित परिवहन कार्यालय पहुंचे। यहां सभी ने परिवहन विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

उत्तराखंड विक्रम टैंपो महासंघ के अध्यक्ष मंहत विनय सारस्वत ने कहा ई- रिक्शा को नेशनल हाईवे से हटाकर उनके तय मानकों के अनुसार बांच रूटों पर संचालन करने के लिए लंबे समय से मांग की जा रही है, लेकिन परिवहन विभाग के अधिकारी मांग पूरी नहीं कर रही है। ई - रिक्शाओ की अत्यधिक संख्या में संचालन के कारण ऋषिकेश के साथ ही नेशनल हाईवे मे हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। इन पर तत्काल रोक लगाते हुए नए वाहनों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगाई जाए।

महासंघ की ओर से सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अरविंद्र कुमार पांडे को मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपा गया। चेतावनी दी कि यदि इस पर कार्रवाई नहीं हुई तो महासंघ कठोर निर्णय लेने में मजबूर होगा।

यह भी पढ़ें- छितकुल की ट्रैकिंग पर गए 11 सदस्यीय दल में पांच पर्यटकों की मौत, अन्‍य को किया जा रहा हेली रेस्‍क्‍यू

प्रदर्शन में जेएसए युनियन ऋषिकेश अध्यक्ष विनोद शर्मा, सचिव सचिन अग्रवाल, टैक्सी यूनियन ऋषिकेश के अध्यक्ष विजय पाल सिंह रावत, लक्ष्मण झूला विक्रम यूनियन अध्यक्ष त्रिलोक भंण्डारी, महामंत्री अरूण कुमार, रामझूला विक्रम युनियन अध्यक्ष सुनील शर्मा, महामंत्री पंकज वर्मा, देवभूमि आटो यूनियन के संरक्षक आशुतोष शर्मा अध्यक्ष राजेन्द्र लाम्बा, महामंत्री बेचन गुप्ता, विक्रम यूनियन ऋषिकेश के उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह सजवाण, कोषाध्यक्ष हरिमोहन, सहायक आटो रिक्शा मालिक चालक ऋषिकेश के उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र, सचिव संजय आर्य, आटो यूनियन घाट रोड ऋषिकेश के अध्यक्ष सोहन गौनियाल, नेपाली फार्म विक्रम यूनियन के अध्यक्ष भारत भूषण नौटियाल, सचिव राजेंद्र राणा, पूर्व अध्यक्ष रामझूला फेरू जगवानी, प्रवीण नौटियाल आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उत्‍तराखंड में आपदा प्रभावित क्षेत्रों के हवाई सर्वेक्षण के लिए देहरादून से हुए रवाना

chat bot
आपका साथी