उत्तराखंड सरकार के बड़ी संख्या में तबादलों के बाद अभी तक तीन अधिकारियों ने ग्रहण नहीं किया पदभार, ये हैं शामिल

उत्तराखंड सरकार द्वारा बड़ी संख्या में तबादलों के बाद अभी तक तीन अधिकारियों ने पदभार ग्रहण नहीं किया है। इनमें आइएएस नितेश झा राधिका झा और दीपक रावत शामिल हैं। हालांकि नितेश झा और राधिका झा प्रदेश से बाहर थे।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 11:20 AM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 11:20 AM (IST)
उत्तराखंड सरकार के बड़ी संख्या में तबादलों के बाद अभी तक तीन अधिकारियों ने ग्रहण नहीं किया पदभार, ये हैं शामिल
तबादलों के बाद अभी तक तीन अधिकारियों ने ग्रहण नहीं किया पदभार।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। उत्तराखंड सरकार द्वारा बड़ी संख्या में तबादलों के बाद अभी तक तीन अधिकारियों ने पदभार ग्रहण नहीं किया है। इनमें आइएएस नितेश झा, राधिका झा और दीपक रावत शामिल हैं। हालांकि, नितेश झा और राधिका झा प्रदेश से बाहर थे। उनके सोमवार से पदभार ग्रहण करने की उम्मीद है।

प्रदेश सरकार ने 19 जुलाई को 24 आइएएस अधिकारियों के तबादले किए थे। सरकार में नेतृत्व परिवर्तन के बाद नौकरशाही में यह सबसे बड़ा बदलाव था। इसमें अपर मुख्य सचिव से लेकर अपर सचिव स्तर तक के अधिकारियों को इधर से उधर किया गया। इन तबादलों को लेकर आइएएस अधिकारियों में काफी बैचेनी भी देखी गई। हालांकि, इनमें से अधिकांश ने नए विभागों में पदभार ग्रहण कर लिया है, लेकिन तीन अधिकारियों ने विभिन्न कारणों से नए दायित्वों का कार्यभार ग्रहण नहीं किया है।

इसमें सचिव व निदेशक पंचायती राज नितेश कुमार झा, सचिव प्राथमिक शिक्षा और औद्योगिक विकास राधिका झा भी शामिल हैं।कार्यभार ग्रहण करने में देरी या ना-नुकुर को लेकर सरकार के तेवर तल्ख हैं। इस सिलसिले में आइएएस अधिकारियों को अखिल भारतीय सेवा आचरण नियमावली का पाठ पढया जा चुका है। बताया जा रहा है कि कुछ अधिकारी तबादलों को रुकवाने को राजनीतिक पहुंच का इस्तेमाल करने से गुरेज नहीं कर रहे हैं।

सीएम ने जताया शोक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) उत्तराखंड के अपर महानिदेशक मेजर जनरल केजी बाबू के आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने दिवंगत की आत्मा की शांति और स्वजन को धैर्य प्रदान करने की कामना ईश्वर से की है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने भी एनसीसी के अपर महानिदेशक के निधन पर शोक प्रकट किया है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में अब पुलिस महकमे के तबादलों पर नजर, शासन स्तर से जल्द जारी होगी सूची

chat bot
आपका साथी