देहरादून के नेहरू कालोनी में छत के रास्ते एक घर में घुसे चोर, लाखों के जेवरात चोरी

देहरादून के नेहरू कालोनी स्थित एक घर में छत से घुसे चोरों ने कमरे में रखे सोने-चांदी के गहने और नकदी चोरी कर ली। नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में अरुण कुमार गुप्ता ने पुलिस से शिकायत की।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 11:42 AM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 11:42 AM (IST)
देहरादून के नेहरू कालोनी में छत के रास्ते एक घर में घुसे चोर, लाखों के जेवरात चोरी
एक घर में छत से घुसे चोरों ने कमरे में रखे सोने-चांदी के गहने और नकदी चोरी कर ली।

जागरण संवाददाता, देहरादून। देहरादून के नेहरू कालोनी स्थित एक घर में छत से घुसे चोरों ने कमरे में रखे सोने-चांदी के गहने और नकदी चोरी कर ली। नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि 13 सितंबर की सुबह उनका कुत्ता भौंक रहा था। इससे उनकी पत्नी की नींद खुली तो देखा कि बगल वाला कमरा खुला था और लाइट जल रही थी। उनकी पत्नी कमरे में पहुंचीं तो आलमारी खुली मिली। सामान बिखरा पड़ा था। अरुण कुमार ने बताया कि चोर घर से 70 हजार रुपये, एक किलो चांदी, पायल, सोने का कड़ा, अंगूठी, चेन, बाली, ले गए। इस बारे में 100 नंबर पर सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन चोरों का कुछ पता नहीं चल पाया। चोर छत के रास्ते घर में घुसे थे। पड़ोस में रहने वाले व्यक्तियों ने बताया कि उनके खेत में टूटा बक्सा पड़ा हुआ है।

विदेश में नौकरी लगाने के नाम पर ठगे 3.20 लाख

विदेश में नौकरी लगाने के नाम पर छह आरोपितों ने एक व्यक्ति से तीन लाख 20 हजार रुपये की ठगी कर दी। नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता मुकेश धस्माना निवासी राजीव नगर ने बताया कि उन्होंने विदेश में नौकरी के संबंध में चंडीगढ़ की एक कंसलटेंसी कंपनी से बात की थी। आरोपित श्रेया, दिलप्रीत, भानी, प्रियंका, गुरप्रीत व हरप्रीत ने 16 मार्च 2019 को उन्हें मेडिकल के लिए चंडीगढ़ बुलाया। 28 मार्च को आरोपितों ने आफर लेटर व वर्क परमिट के नाम पर उनसे तीन लाख 20 हजार रुपये ले लिए। रकम देने के बाद भी आरोपितों ने वीजा व टिकट नहीं दिया। धनराशि वापस मांगने पर उन्होंने टाल मटोल करनी शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें:- Cyber crime: लापरवाही और लालच में आकर गंवा रहे हैं मेहनत की कमाई, उत्‍तराखंड में डेढ़ गुना बढ़े साइबर अपराध

chat bot
आपका साथी