निरस्तीकरण का शासनादेश जारी होने पर ही होगा धरना समाप्त

नेपालीफार्म रायवाला के समीप प्रस्तावित टोल प्लाजा का निरस्तीकरण शासनादेश जारी करने की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति और ग्राम प्रधान संगठन का धरना शुक्रवार को भी जारी रहा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 08:29 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 08:29 PM (IST)
निरस्तीकरण का शासनादेश जारी होने पर ही होगा धरना समाप्त
निरस्तीकरण का शासनादेश जारी होने पर ही होगा धरना समाप्त

संवाद सूत्र, रायवाला : नेपालीफार्म रायवाला के समीप प्रस्तावित टोल प्लाजा का निरस्तीकरण शासनादेश जारी करने की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति और ग्राम प्रधान संगठन का धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। आंदोलनकारियों का कहना है कि शासनादेश जारी होने पर ही धरना समाप्त किया जाएगा। सर्वदलीय संघर्ष समिति के धरना प्रदर्शन में संयोजक संजय पोखरियाल, कनक धनई, विजयपाल रावत, भगवती सेमवाल, गोकुल रमोला,चंद्रमोहन भट्ट शामिल रहे। वहीं प्रधान संगठन का धरना 24 वें दिन भी जारी रहा। धरना देने वालों में प्रधान संगठन के अध्यक्ष विजयपाल जेठूडी, ग्राम प्रधान शंकर दयाल धनै, गीतांजली जखमोला, शांति प्रसाद थपलियाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रभाकर पैन्यूली शामिल थे।

टोल प्लाजा निरस्त कराने पर विधानसभा अध्यक्ष का जताया आभार

रायवाला: नेपालीफार्म में प्रस्तावित टोल प्लाजा निरस्त करवाने पर चकजोगीवाला एवं जोगीवाला माफी के भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल का आभार जताया।

गुरुवार को राजकीय कन्या विद्यालय में अभिनंदन कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि इस मामले में राजनीति करने वालों को जनता जवाब देगी। ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष सोबन सिह कैन्तुरा व खैरीकलां के ग्राम प्रधान ने टोल प्लाजा निरस्त करवाने पर ग्रामीणों की ओर से विधानसभा अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। इस दौरान ब्लाक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, ग्राम प्रधान भगवान सिंह महर, समा पंवार, क्षेत्र पंचायत सदस्य अमर खत्रीआदि रहे।

----------- - दीपक जोशी

chat bot
आपका साथी