श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए महापौर ने दी 1.11 लाख समर्पण राशि

अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण राशि संग्रहित करने का सिलसिला जारी है। श्रीराम मंदिर निर्माण निधि समर्पण की टोलियां शहर भर में अभियान चला रही हैं। शहर की प्रथम नागरिक महापौर अनीता ममगाई ने भीएक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह रुपये की राशि भेंट की।

By Sumit KumarEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 05:15 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 10:35 PM (IST)
श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए महापौर ने दी 1.11 लाख समर्पण राशि
महापौर अनीता ममगाईं ने श्री राम मंदिर निर्माण के लिए 1.11 लाख की राशि भेंट की है।

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश: अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण राशि संग्रहित करने का सिलसिला जारी है। श्रीराम मंदिर निर्माण निधि समर्पण की टोलियां शहर भर में अभियान चला रही हैं। शहर की प्रथम नागरिक महापौर अनीता ममगाईं ने भी श्री राम मंदिर निर्माण के लिए एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह रुपये की राशि भेंट की है।

नगर निगम महापौर ने अपने पति डॉ. हेतराम के साथ समर्पण राशि का चेक राष्ट्रीय स्वयं संघ के प्रांत कार्यवाह दिनेश सेमवाल एवं जिला संघचालक सुदामा सिंघल को सौंपा। नगर के विभिन्न स्थानों पर समर्पण अभियान समिति की टोलियां प्रत्येक घर तक जा रही हैं। अनेक स्थान पर समाज के द्वारा टोलियों का तिलक किया जा रहा हैं तो कही पुष्प वर्षा कर व शंखध्वनि से स्वागत किया जा रहा है।अनेक लोग अपनी समर्पण राशि से अन्य लोगों के लिए आदर्श स्थापित कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Haridwar Kumbh 2021: कुंभ को लेकर केंद्र सरकार ने जारी की गाइडलाइन, श्रद्धालुओं को रखना होगा इस बात का ध्यान

 नगर निगम की महापौर अनीता ममगाईं ने संघ के वरिष्ठ पद्दाधिकारियों को सर्मपण राशि का चैक सौंपते हुए नगरवासियों से अयोध्या में भव्य राममंदिर निर्माण में आर्थिक सहयोग का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में अयोध्या में श्रीराम का भव्य मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि राम मंदिर निर्माण में देवभूमि ऋषिकेश के राम भक्त  बड़चड़ कर अपना आर्थिक रूप से योगदान अवश्य करेंगे।

यह भी पढ़ें- Desh ki beti: सृष्टि गोस्वामी बनीं उत्तराखंड की एक दिन की सीएम, चल रहा बैठकों का दौर; साढ़े चार घंटे तक होगा बहुत कुछ खास

chat bot
आपका साथी