मृतक आश्रित को मिली चार लाख की सहायता

संवाद सूत्र चकराता त्यूणी तहसील अंतर्गत रायगी गांव में बीते गुरुवार को अतिवृष्टि के चलते सुरक्षा दीवार ढहने से एक ग्रामीण की मलबे के नीचे दबने से मौत हो गई थी। स्थानीय प्रशासन ने मृतक आश्रित को राज्य आपदा मोचन निधि के तहत चार लाख की सहायता राशि का चेक प्रदान किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 11:59 PM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 11:59 PM (IST)
मृतक आश्रित को मिली चार लाख की सहायता
मृतक आश्रित को मिली चार लाख की सहायता

संवाद सूत्र, चकराता: त्यूणी तहसील अंतर्गत रायगी गांव में बीते गुरुवार को अतिवृष्टि के चलते सुरक्षा दीवार ढहने से एक ग्रामीण की मलबे के नीचे दबने से मौत हो गई थी। स्थानीय प्रशासन ने मृतक आश्रित को राज्य आपदा मोचन निधि के तहत चार लाख की सहायता राशि का चेक प्रदान किया। इसके अलावा जेबीपी फाउंडेशन ने पीड़ित परिवार बैंक खाते में 11 हजार की मदद भेजी है।

अतिवृष्टि के कारण भोपाल सिंह के मकान के ऊपर लगी सुरक्षा दीवार ढह गई थी। जिसका मलबा उसके घर के ऊपर आ गया। मलबे के नीचे दबने से भोपाल सिंह की मौत हो गई थी। उसकी पत्नी और दो बच्चों ने भाग कर जान बचाई। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने अपनी जांच रिपोर्ट एसडीएम के माध्यम से जिला प्रशासन को प्रेषित की थी। इसके उपरांत उप जिलाधिकारी संगीता कनौजिया के निर्देशन में प्रभारी राजस्व निरीक्षक तिलकराम जोशी व रजिस्ट्रार कानूनगो देवराज पुंडीर ने चार लाख की सहायता राशि का चेक पीड़ित परिवार को प्रदान किया। इसके अलावा स्थानीय प्रशासन ने पीड़ित परिवार को अतिवृष्टि से कच्चे मकान को हुई आंशिक क्षति के रूप में तीन हजार दो सौ गृह अनुदान सहायता राशि का चेक अलग से दिया। वहीं, जेबीपी फाउंडेशन के चेयरमैन अटाल निवासी एसएन शर्मा ने 11 हजार की सहायता राशि मृतक आश्रित परिवार के खाते में जमा कराई है। फाउंडेशन के चेयरमैन ने परिवार के एक बच्चे की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने की बात कही है। प्रभारी राजस्व निरीक्षक तिलकराम जोशी ने कहा घटना के बाद से पीड़ित परिवार अपने रिश्तेदार के घर पर रह रहे हैं।

chat bot
आपका साथी