भ्रष्टाचार और घोटालों से भरा पड़ा है कांग्रेस का इतिहास: गहलोत

डोईवाला पहुंचे केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत के का कहना है कि कांग्रेस का इतिहास घोटलों और भ्रष्टाचार से भरा पड़ा है।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Tue, 26 Mar 2019 05:24 PM (IST) Updated:Tue, 26 Mar 2019 05:24 PM (IST)
भ्रष्टाचार और घोटालों से भरा पड़ा है कांग्रेस का इतिहास: गहलोत
भ्रष्टाचार और घोटालों से भरा पड़ा है कांग्रेस का इतिहास: गहलोत

डोईवाला, जेएनएन। केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि कांग्रेस का इतिहास भ्रष्टाचार और घोटालों से भरा पड़ा है। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फिर भाजपा गठबंधन की सरकार बनेगी। 

केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत का जोरदार स्वागत किया। पत्रकारों से वार्ता करते हुए गहलोत ने कहा कि विपक्ष मजबूर और देश मजबूत सरकार चाहता है। मोदी सरकार ने कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं। जितना कांग्रेस सरकार 55 सालों में भी नहीं कर पाई। 

कांग्रेस की सोनिया-मनमोहन सरकार ने दस सालों में 12 लाख करोड़ रुपए से अधिक के घोटाले किए हैं। आज भी सोनिया गांधी और राहुल दोनों 5000 करोड़ रुपए के घोटाले में जमानत पर हैं। कांग्रेस का पूरा इतिहास भ्रष्टाचार और घोटालों से भरा पड़ा है। देश के चौकीदार के सामने सभी घोटालेबाजों को भागना पड़ रहा है। 

चौकीदार सब चोरों को पकड़ कर लाएंगे। किसी को भी छोड़ा नहीं जाएगा। देश का लूटा हुआ धन देश को वापस करना पड़ेगा। गहलोत ने ये भी कहा कि केंद्र सरकार के कार्यों के दम पर भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ दोबारा विजयी होगी और एक बार फिर देश की सेवा करेगी।

यह भी पढ़ें: उत्तरकाशी में माला राज्यलक्ष्मी शाह ने संपर्क कर मतदाताओं से मांगे वोट

यह भी पढ़ें: प्रीतम के नामांकन में हरीश गुट ने बनाई दूरी, गुटबाजी से नेताओं का इनकार

यह भी पढ़ें: चुनावी रण में करोड़पति से लेकर हजारपति, जानिए इनकी संपत्ति का विवरण

chat bot
आपका साथी