उत्‍तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, दिन में तापमान अधिक; रात को बढ़ी ठिठुरन

दिसंबर के प्रथम सप्ताह में मौसम के बदले मिजाज से प्रदेशभर में बारिश और बर्फबारी हुई। जिससे तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई। हालांकि बीते तीन दिन से प्रदेशभर में मौसम साफ है और चटख धूप खिल रही है।

By Sumit KumarEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 07:39 PM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 07:39 PM (IST)
उत्‍तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, दिन में तापमान अधिक; रात को बढ़ी ठिठुरन
मौसम के बदले मिजाज से प्रदेशभर में बारिश और बर्फबारी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

जागरण संवाददाता, देहरादून: दिसंबर के प्रथम सप्ताह में मौसम के बदले मिजाज से प्रदेशभर में बारिश और बर्फबारी हुई। जिससे तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई। हालांकि बीते तीन दिन से प्रदेशभर में मौसम साफ है और चटख धूप खिल रही है। ऐसे में दिन के तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो गया है। हालांकि, रात के समय ठिठुरन बढ़ती जा रही है।

देहरादून समेत मसूरी, नैनीताल, मुक्तेश्वर और नई टिहरी में शाम को सर्द हवाएं कंपकंपी छुटा रही हैं। हालांकि, ज्यादातर मैदानी इलाकों में दिन में अभी ठंड कम महसूस की जा रही है। चटख धूप के बीच अधिकतम तापमान ऊपर है और सामान्य से दो-चार डिग्री बना हुआ है। हालांकि, न्यूनतम तापमान सामान्य या इससे नीचे पहुंचने लगा है। जिससे सुबह और शाम को कहीं-कहीं कड़ाके की ठंड भी महसूस की जा रही है। मौसम के इस मिजाज से बच्चे व बुजुर्गों की तबीयत नासाज होने का भी खतरा है। इस मौसम में दिनभर गर्म कपड़े पहने रखने की आवश्यकता है। मौसम के आने वाले दिनों को लेकर मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आगामी सोमवार तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। इस दौरान हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर को छोड़ समूचे प्रदेश में सामान्यत: मौसम साफ रहेगा।

यह भी पढ़ें- कोहरे की आशंका के चलते दिसंबर से मार्च के बीच ट्रेने रद, यात्रियों को उठानी पड़ेगी परेशानी

वहीं, कहीं-कहीं आंशिक बादल छाने के साथ हल्की हवाएं चल सकती हैं। समुद्रतल से 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों गिरी बर्फ के पिघलने से सर्द हवाएं कंपकंपी छुटा सकती हैं। हालांकि, आगामी 15 दिसंबर के बाद प्रदेश में मौसम के एक बार फिर करवट बदलने के आसार हैं। जिससे चोटियों पर हिमपात की आशंका बन रही है।

यह भी पढ़ें- ओमिक्रोन की दहशत, मसूरी में क्रिसमस और नए वर्ष के लिए होटल बुकिंग रद करा रहे हैं पर्यटक

chat bot
आपका साथी