सरकार के विकास कार्य जनता को बताएं

संवाद सहयोगी विकासनगर भारतीय जनता पार्टी के सुद्धोवाला व सहसपुर मंडल कार्यकत्र्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 07:02 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 07:02 PM (IST)
सरकार के विकास कार्य जनता को बताएं
सरकार के विकास कार्य जनता को बताएं

संवाद सहयोगी, विकासनगर: भारतीय जनता पार्टी के सुद्धोवाला व सहसपुर मंडल कार्यकत्र्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को शुरू हुआ। शिविर के पहले दिन वक्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकारों के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जनता को जानकारी देने की अपील कार्यकत्र्ताओं से की। इसके साथ ही पार्टी की नीतियों और इसके गठन पर विस्तार से चर्चा हुई।

सुद्धोवाला मंडल कार्यकत्र्ताओं के लिए प्रशिक्षण शिविर का पहल सत्र निर्धारित किया गया। इसमें भाजपा सरकारों के काम-काज पर चर्चा की गई। शिविर के चार अलग-अलग सत्रों में चारधाम मंदिर समिति के अध्यक्ष शिव प्रकाश ममगाईं, वरिष्ठ नेता डॉ. देवेंद्र भसीन, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अभिमन्यु कुमार, प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल ने पार्टी के इतिहास, रीति नीति के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि पार्टी के गठन से लेकर मौजूदा समय तक के सफर में भाजपा के नेताओं ने काफी मेहनत की। वैचारिक दृष्टिकोण से कभी भी पार्टी के नेताओं ने कोई समझौता नहीं किया। जिसका परिणाम यह है कि आज भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। कहा कि पार्टी की ताकत उसका कार्यकत्र्ता है। मेहनत व लगन के साथ पार्टी हित के लिए काम करना ही प्रत्येक भाजपा कार्यकत्र्ता का लक्ष्य होता है। प्रशिक्षण शिविर में मंडल अध्यक्ष सुखदेव सिंह फरस्वाण, जिला पंचायत सदस्य खेमलता नेगी, यशपाल नेगी, राजू थापा, देवेंद्र थपलियाल, नंदन सिंह कंडारी, अनूप सेमवाल, हरीश चौहान, बल बहादुर थापा, गजेंद्र थापा, राजेंद्र सिंह पुंडीर, हयात सिंह चौहान, मंजू नेगी, कविता क्षेत्री, नर्मदा क्षेत्री, सुनीता गुप्ता, रीता केसी, लीला देवी, राजेंद्र प्रसाद बलूनी आदि उपस्थित रहे।

इसी तरह सहसपुर मंडल का प्रशिक्षण शिविर आर्य समाज भवन डोभरी में आयोजित किया गया। प्रथम सत्र में भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने कहा कि भाजपा अनुशासित पार्टी है, प्रत्येक कार्यकत्र्ता को भी अनुशासन में रहकर काम करना चाहिए। द्वितीय सत्र में प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल, तृतीय सत्र के बलदेव पराशर व अंतिम सत्र में बौद्धिक प्रमुख डॉक्टर देवेंद्र भसीन ने कार्यकत्र्ताओं को संबोधित किया। इस मौके पर सहसपुर मंडल महामंत्री सोहन पाल सिंह तोमर, मंडल अध्यक्ष नवीन रावत, उपाध्यक्ष ऋषि डग्गा, राजपाल सिंह, उपाध्यक्ष शुभम मल्ल, महामंत्री प्रवीण सैनी, मीडिया प्रभारी संजय नौटियाल, उपाध्यक्ष प्रमोद, विधायक प्रतिनिधि अरविद सोलंकी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी