नाबालिग को लेकर फरार किशोर हिमाचल प्रदेश में पकड़ा

पड़ोस में रहने वाली नाबालिग को लेकर फरार किशोर को पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से पकड़ लिया। दोनों को सकुशल दून लाकर पुलिस ने आरोपित को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया।राजपुर पुलिस के मुताबिक 28 फरवरी को थाने में एक व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज कराया।

By Sumit KumarEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 03:39 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 04:44 PM (IST)
नाबालिग को लेकर फरार किशोर हिमाचल प्रदेश में पकड़ा
पड़ोस में रहने वाली नाबालिग को लेकर फरार किशोर को पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से पकड़ लिया।

जागरण संवाददाता, देहरादून: पड़ोस में रहने वाली नाबालिग को लेकर फरार किशोर को पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से पकड़ लिया। दोनों को सकुशल दून लाकर पुलिस ने आरोपित को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया। राजपुर पुलिस के मुताबिक, 28 फरवरी को थाने में एक व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज कराया। बताया कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री को पड़ोस में रहने वाला किशोर बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू की। क्षेत्राधिकारी डालनवाला जूही मनराल ने अलग-अलग टीमें

तैयार कीं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने संभावित स्थानों पर दबिश दी। इस बीच बीते मंगलवार को उनके हिमाचल प्रदेश में होने की सूचना मिली। पुलिस टीम वहां पहुंची और दोनों को दून ले आई। लड़की के बयान दर्ज करा दिए गए हैं। 

युवती से छेड़छाड़ का आरोप

 नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में एक युवती से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, शिवलोक कॉलोनी निवासी एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई है। बताया कि गुड्डू गुप्ता ऊर्फ सौरभ गुप्ता निवासी वजीरपुर प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश ने उसे रोककर उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। युवती ने आरोप लगाया कि आरोपित उसका अक्सर पीछा करता है।

जुआ खेलते छह गिरफ्तार

 क्लेमेनटाउन क्षेत्र में जुआ खेलते छह आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से ताश की गड््डी और 61300 रुपये भी बरामद किए गए। एसआइ आशीष रवियान ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली की कुछ व्यक्ति मोरोवाला में मस्जिद के पास जुआ खेल रहे हैं। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और सफदर, फुरकान, छेटू, पद्म सिंह, महताब और शहादत को जीत-हार की बाजी लगाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

यह भी पढ़ें- साइबर ठगों के झांसे में आकर एक व्यक्ति ने गवां 90 हजार रुपये

लोहे की रॉड से हमला करने का आरोप

 पटेलनगर क्षेत्र में दो व्यक्तियों का आपस में झगड़ा हो गया। जिस पर एक पक्ष ने लोहे की रॉड से हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है। पटेलनगर पुलिस को दी गई तहरीर में अनिल गुसाईं निवासी माता मंदिर रोड ने बताया कि वह बीते रोज निरंजनपुर गया हुआ था। जहां उसे एक परिचित संजय राणा मिला। वह उसके घर चलाया गया। जहां उनका किसी बात पर झगड़ा हो गया। आरोप है कि संजय राणा और उसके भाई ने लोहे की रॉड से उस पर जान लेवा हमला किया। जिसमें उसे गंभीर चोटें आईं और उसका हाथ भी फ्रैक्चर हो गया। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें-दुष्‍कर्म की घटना के बाद बच्ची पूरी रात जिंदगी और मौत से जूझती रही, अब हालत में थोड़ा सुधार

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी