धूप में निकलते समय आंखों का रखें ख्याल, ठंडे पानी से धोएं बार-बार

आंखों को स्वस्थ रखने के लिए दिनभर में अधिक से अधिक साफ एवं ठंडे पानी से धोएं आंखों की नजर बढ़ाये रखने के लिए ताजे फल जूस एवं हरी सब्जियां के साथ ही दूध अवश्य पियें।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 05:59 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 05:59 PM (IST)
धूप में निकलते समय आंखों का रखें ख्याल, ठंडे पानी से धोएं बार-बार
धूप में निकलते समय आंखों का रखें ख्याल, ठंडे पानी से धोएं बार-बार

ऋषिकेश, जेएनएन। वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण काल में तापमान में भी वृद्धि हो रही ही है। इसके साथ ही अब अन्य बीमारियां भी पनपने लगेंगी। तेज धूप के बीच आंखों का खास ख्याल रखने की जरूरत है। हालांकि दो-तीन दिन से गर्मी कम है। आसमान में शाम को बादल छाने से कुछ राहत है।

ऋषिकेश नेत्र चिकित्सक डॉ. राजे नेगी ने बताया कि गर्मियों में अक्सर आंखों में जलन और खुजली की समस्या बढ़ जाती है। तेज धूप के कारण आंखों में खुजली, जलन, भारीपन, पानी आने के साथ ही आंखे लाल हो जाती है। पिछले दो माह से अधिक समय से जारी लॉकडाउन के चलते भी आमजन अपना अधिकतर समय टीवी, मोबाइल और कम्प्यूटर पर व्यतीत कर रहे हैं। 

स्कूली बच्चों की ऑनलाइन क्लासेस और अन्य लोगों की व्यवसायिक गतिविधियां भी ऑनलाइन माध्यम से ही संचालित हो रही हैं। इसके साथ ही लगातार मौसम में हो रहा परिवर्तन भी आंखों में एलर्जी का कारक बन रहा है। इसके अलावा सड़क पर चलते समय रेत, मिट्टी तथा गाड़ियों से निकलने वाला प्रदूषण युक्त धुआं आंखों पर पड़ने से विपरीत प्रभाव पड़ता है।

डॉ. राजे नेगी के अनुसार आंखों को स्वस्थ रखने के लिए दिनभर में अधिक से अधिक साफ एवं ठंडे पानी से धोएं, आंखों की नजर बढ़ाये रखने हेतु ताजे फल, जूस एवं हरी सब्जियां के साथ ही दूध अवश्य पियें। धूप में निकलते समय सनग्लासेस का उपयोग करें ध्यान रखें कि सनग्लासेस उच्चतम क्वॉलिटी के साथ ही ग्लास पोलोराइड का हों। इन छोटी छोटी बातों को ध्यान में रखकर तेज धूप के प्रभावों से अपने को सुरक्षित रखा जा सकता है।

कर्मियों को बताए कोरोना से बचाव के उपाय

जनपद टिहरी गढ़वाल के मुनिकीरेती क्षेत्र में प्रवासियों के लिए कई क्वारंटाइन सेंटर बनाए गए हैं। यहां पुलिस, पीआरडी, होमगार्ड, हेल्थ वर्कर और शिक्षक ड्यूटी दे रहे हैं। इन कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए एसडीआरएफ टीम ने जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान में कोरोना संक्रमण बचाव की जानकारी लोगों को दी गई।

 मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में ब्रह्मपुरी, तपोवन, ढालवाला आदि क्षेत्र में क्वारंटाइन सेंटर बनाए गए हैं। एसडीआरएफ के उपनिरीक्षक कविंद्र सिंह सजवाण ने बताया कि बड़ी संख्या में प्रवासी इन केंद्रों में रखे गए हैं। जिस कारण डयूटी पर तैनात सभी लोगों को सुरक्षित रहते हुए अपनी ड्यूटी करनी है। अभियान के दौरान सभी लोगों को स्वयं सुरक्षित, दूसरा सुरक्षित और देश सुरक्षित का संकल्प दिलाया गया। सभी लोगों को आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने की जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें: शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए बढ़ी गिलोय, तुलसी और अश्वगंधा की मांग

कोरोना से बचाओ संबंधित पंपलेंट भी बांटे गए। इम्युनिटी  बढ़ाने के लिए स्वच्छ भोजन की जानकारी दी गई। सभी लोगों से आह्वान किया गया कि घरों में बुजुर्ग बच्चों और गर्भवती महिलाओं का अधिक से अधिक ध्यान रखा जाए। एसडीआरएफ की टीम में सुमित नेगी, संदीप, रविंद्र और राकेश रावत आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस से बचाव के लिए इम्यूनिटी करें मजबूत, ऑनलाइन प्रशिक्षण दे रहे 50 साल के मोहन

chat bot
आपका साथी