Swatantrata Diwas Political Greeting: सीएम रावत ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, कहा- भ्रष्टाचारमुक्त व्यवस्था देने की हर संभव कोशिश

Swatantrata Diwas Political Greeting सीएम ने प्रदेश और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था देने का हरसंभव प्रयास कर रही है।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Sat, 15 Aug 2020 07:28 AM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 07:28 AM (IST)
Swatantrata Diwas Political Greeting: सीएम रावत ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, कहा- भ्रष्टाचारमुक्त व्यवस्था देने की हर संभव कोशिश
Swatantrata Diwas Political Greeting: सीएम रावत ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, कहा- भ्रष्टाचारमुक्त व्यवस्था देने की हर संभव कोशिश

देहरादून, राज्य ब्यूरो। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। अपने संदेश में सीएम रावत ने कहा कि सरकार उत्तराखंड को भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था देने का हरसंभव प्रयास कर रही है। ई-कैबिनेट, ई-ऑफिस, सीएम डैश बोर्ड उत्कर्ष, सेवा का अधिकार और स्थानांतरण अधिनियम की पारदर्शी व्यवस्था से कार्यसंस्कृति में गुणात्मक सुधार हुआ है। राज्य में निवेश लाने के लिए पूरी गंभीरता से काम किया गया है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने ये बातें कहीं। 

प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, सैन्य और अर्धसैन्य बल के शहीद जवानों और उत्तराखंड राज्य निर्माण के शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। उन्होंने कहा कि इस बार स्वतंत्रता दिवस पर परिस्थितियां बहुत अलग हैं। पूरा देश वैश्विक महामारी कोविड-19 से लड़ रहा है।

पिछले कुछ समय के दौरान राज्य में कोविड संक्रमण के मामले बढ़े हैं, लेकिन सरकार की तैयारी पुख्ता है। राज्य में सभी जिलों में आइसीयू स्थापित किए जा चुके हैं। राज्य के युवाओं और प्रदेश में लौटे प्रवासियों के लिए सरकार मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना लाई है। उद्योगों को कई तरह की राहत दी गई हैं। उत्तराखंड में पहली बार किसी सरकार ने रिवर्स माइग्रेशन (पलायन) पर सुनियोजित तरीके से काम शुरू किया है।

यह भी पढ़ें: Swatantrata Diwas Political Greeting: राज्यपाल मौर्य और सीएम रावत ने दीं स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में डबल इंजन का असर साफ देखा जा सकता है। केंद्र सरकार ने लगभग एक लाख करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाएं प्रदेश के लिए स्वीकृत की हैं। अधिकांश परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। इनमें ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना, चारधाम सड़क परियोजना, केदारनाथ धाम पुनर्निर्माण, भारतमाला परियोजना, जमरानी बहुउद्देशीय परियोजना, नमामि गंगे, देहरादून स्मार्ट सिटी आदि प्रमुख हैं।

यह भी पढ़ें: Independence Day Coronavirus Guidelines: स्वतंत्रता दिवस पर बदलेगा रूट प्लान, घर से रूट प्लान देखकर निकलें लोग

chat bot
आपका साथी