अधिकारी नहीं संभाल सकते तो सरकार दे इस्तीफा : सूर्यकांत धस्माना

उत्तराखंड में सरकार व नौकरशाही में चल रहे टकराव से राज्य का विकास ठप पड़ा है। इसके लिए सरकार के मुखिया जिम्मेदार हैं। यह आरोप प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने पार्टी मुख्यालय राजपुर रोड में पत्रकार वार्ता के दौरान लगाए।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 02:11 PM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 02:11 PM (IST)
अधिकारी नहीं संभाल सकते तो सरकार दे इस्तीफा : सूर्यकांत धस्माना
प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना। फाइल फोटो।

देहरादून, जेएनएन। उत्तराखंड में सरकार व नौकरशाही में चल रहे टकराव से राज्य का विकास ठप पड़ा है। इसके लिए सरकार के मुखिया जिम्मेदार हैं। यह आरोप प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने पार्टी मुख्यालय राजपुर रोड में पत्रकार वार्ता के दौरान लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार के गठन के बाद से ही विधायिका व कार्यपालिका में टकराव देखने को मिलता रहा है वह आज चरम पर है। उससे यह साफ हो गया है कि राज्य में अफसरशाही पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के मंत्री कई बार सार्वजनिक तौर पर कह चुके हैं कि अधिकारी उनकी बात न सुनते हैं न मानते हैं। अब सबसे ताजा मामला राज्य मंत्री रेखा आर्य का है जिन्होंने अपने विभागीय उच्च अधिकारी के लापता होने व उनके अपहरण होने की तहरीर ही पुलिस को दे दी। साथ ही विभाग में हुए घोटाले का भी जिक्र किया। उन्होंने इस विफलता पर सरकार से इस्तीफा देने की मांग की है। 

15 व्यक्तियों ने की आप  की सदस्यता ग्रहण

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी (आप) के साथ लोग जुड़ रहे हैं। शुक्रवार को रायपुर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी उमा सिसोदिया के नेतृत्व में समाजसेवी राजेश शर्मा के साथ देवेंद्र वर्मा, मनोज रतूड़ी, आबिद, आकाश शर्मा, संजय शर्मा, अमरजीत सिंह समेत 15 ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता और कैंट विधानसभा क्षेत्र प्रभारी रविंद्र सिंह आनंद ने सभी का टोपी पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के साथ जनता का लगातार जुड़ना ये दर्शाता है कि राज्य में आम आदमी पार्टी मजबूत होकर उभर रही है। उमा सिसोदिया ने कहा कि जनता अब आप को विकल्प के रूप में देख रही है। कहा कि पार्टी कार्यकर्त्‍ता आम मुद्दों को लेकर सड़कों पर उतर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: लोहाघाट से विधायक पूरन सिंह फर्त्‍याल को भाजपा ने जारी किया नोटिस, जानिए पूरा मामला

राज्य में विकास की राह देखने वाली जनता का पार्टी को लगातार समर्थन मिल रहा है। राज्य की जनता दिल्ली जैसा विकास अपने उत्तराखंड में देखना चाहती है। इस मौके पर मसूरी विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी नवीन प्रशाली, राव नसीम, विपिन खन्ना, कुलदीप सहदेव, जितेंद्र पंत, धर्मेंद्र ठाकुर, चंद्र आर्य, सोनू राठी, अंकित यादव, प्रीति गुप्ता आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: जानिए क्‍यों भाजपा विधायक फर्त्‍याल ने अपनी ही सरकार को किया असहज

chat bot
आपका साथी