धरने को भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट ने दिया समर्थन

विकासनगर डाकपत्थर में लखवाड़ व्यासी परियोजना कार्यालय पर संयुक्त किसान मोर्चा के धरने को भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट ने समर्थन दिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 02:12 AM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 02:12 AM (IST)
धरने को भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट ने दिया समर्थन
धरने को भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट ने दिया समर्थन

जागरण संवाददाता, विकासनगर: डाकपत्थर में लखवाड़ व्यासी परियोजना कार्यालय पर संयुक्त किसान मोर्चा का अनिश्चित कालीन धरना रविवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। मोर्चा कार्यकत्र्ताओं ने हाल ही में शक्तिनहर में आत्महत्या के बाद मिले बच्चों के शव पर दुख जताते हुए श्रद्धाजंलि अर्पित की और भारत बंद को सफल बनाने को क्षेत्र में जनसंपर्क किया। उधर, भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट के पदाधिकारियों ने डाकपत्थर पहुंचकर धरने को अपना समर्थन दिया।

हाल ही में हसनपुर की एक निर्दयी मां ने अपने तीन बच्चों को नहर में फेंक कर आत्महत्या का प्रयास किया था। इसमें तैराक युवकों ने महिला को तो सकुशल बचा लिया था, लेकिन तीन बच्चों की मौत हो हो गई। इससे पहले एक युवती का शव नहर से बरामद किया गया था। इसके अलावा विभिन्न घटनाओं को याद करते हुए मृतकों को धरना स्थल पर ही मोर्चा पदाधिकारियों और कार्यकत्र्ताओं ने श्रद्धांजलि दी। वहीं संयुक्त किसान मोर्चा के धरने को भाकियू तोमर गुट ने अपना समर्थन देने की घोषणा की है। भाकियू पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक शक्ति नहर के किनारों पर जाली लगाने की मांग को पूरा नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। धरने को भाकियू तोमर से जुड़े राजीव मलिक, अरूण शर्मा, चौधरी लाल सिंह गुर्जर, नितिन राठी, पीतांबर शर्मा, भजन सिंह, मोईनुद्दीन, चिरंजीव सहगल, रामअवतार सिंह, सुखबीर सिंह आदि नेताओं ने समर्थन दिया। भारत संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच के राष्ट्रीय संयोजक दौलत कुंवर ने कहा कि यूजेवीएनएल प्रशासन को डाकपत्थर से कुल्हाल तक नहर किनारे सुरक्षा जालियां लगाने का काम जल्द पूरा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत बंद को सफल बनाने को कई गांवों में जनसंपर्क किया गया है। धरने पर संरक्षण मंच के राष्ट्रीय सह संयोजक स्वराज चौहान, लक्ष्मी देवी, चौधरी राजू तोमर आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी