भाजपा प्रत्याशी सुनील उनियाल गामा बोले, चौकीदार बनकर करूंगा शहर में काम

भाजपा से मेयर पद के प्रत्‍याशी सुनील उनियाल गामा ने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार और पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता होना, सबको साथ लेकर चलना, मेरी ताकत हैं।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Sat, 17 Nov 2018 02:44 PM (IST) Updated:Sat, 17 Nov 2018 02:44 PM (IST)
भाजपा प्रत्याशी सुनील उनियाल गामा बोले, चौकीदार बनकर करूंगा शहर में काम
भाजपा प्रत्याशी सुनील उनियाल गामा बोले, चौकीदार बनकर करूंगा शहर में काम

देहरादून, जेएनएन। भाजपा से मेयर पद के प्रत्‍याशी सुनील उनियाल गामा ने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार और पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता होना, सबको साथ लेकर चलना, मेरी ताकत हैं। कहा, मैं चौकीदार बनकर शहर में काम करूंगा। प्रस्‍तुत हैं उनसे बातचीत के कुछ अंश।

प्रश्न: पार्टी में दावेदारों की लंबी फेहरिस्त थी, पार्टी ने आप पर भरोसा जताया, इसकी खास वजह? 

- मैं पिछले 30 वर्षों से पार्टी का समर्पित सिपाही हूं। वार्ड अध्यक्ष से लेकर युवा मोर्चा महानगर समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर रहा। लंबे समय से मैं चुनाव की तैयारी कर रहा था।

प्रश्न: कहा जा रहा है कि आपको सीएम की कृपा से टिकट मिला।

- मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के अलावा प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व का उनपर हमेशा आशीर्वाद रहा है।

प्रश्न:  आपकी ताकत व कमजोरी क्या हैं?

- ट्रिपल इंजन की सरकार और पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता होना, सबको साथ लेकर चलना, मेरी ताकत हैं। सामान्य परिवार से नाता रखना और झूठ न बोलना मेरी कमजोरी है।

प्रश्न: क्या एंटी इनकम्बेंसी आपके चुनाव को प्रभावित कर सकती है?

- केंद्र और प्रदेश सरकार ने विकास के महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। दून में डाट काली में सुरंग, फ्लाईओवर, सड़कों के सुधार समेत अन्य उपलब्धियों का उन्हें लाभ मिलेगा। ऐसे में एंटी इनकम्बेंसी का कोई सवाल ही नहीं है।

प्रश्न: कांग्रेस नेता आपकी शैक्षिक योग्यता पर सवाल उठा रहे हैं। आपका क्या कहना है?

- मैंने इंटरमीडिएट परीक्षा पास की है। इसके बाद लगातार जनता की सेवा कर रहा हूं। शहर के विकास का विजन और अनुभव मेरे पास दूसरे उम्मीदवारों से ज्यादा है।

प्रश्न: अगर आप चुनाव जीतते हैं तो इसका श्रेय आप किसे देंगे और आपकी प्राथमिकताएं क्या रहेंगी?

- दून की जनता, पार्टी और कार्यकर्ताओं को श्रेय दूंगा। शहर में महापौर कम चौकीदार बनकर काम करुंगा। भ्रष्टाचार पर नकेल और विकास योजनाओं को रफ्तार दूंगा।

प्रश्न: दून में अतिक्रमण को लेकर अक्सर आरोप लगते हैं कि नेता इसे संरक्षण देते हैं, इस पर आप क्या कहेंगे? 

- सरकार किसी के घर और कारोबार को उजडऩे नहीं देगी। शहर की सुंदरता, व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए ठोस प्लान बनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश अग्रवाल बोले, शिक्षा और राजनीतिक अनुभव मेरी ताकत

यह भी पढ़ें: निकाय चुनाव: प्रचार खत्म होते ही गुणा-भाग में जुटे नेताजी

chat bot
आपका साथी