चीनी मिल को घाटे से उबारने के लिए होंगे प्रयास

प्रदेश के गन्ना राज्य मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि डोईवाला चीनी मिल को घाटे से उबारने के लिए प्रयास किए जायेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि मिल घाटे में क्यों चल रही है इसकी जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 06:44 AM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 06:44 AM (IST)
चीनी मिल को घाटे से उबारने के लिए होंगे प्रयास
चीनी मिल को घाटे से उबारने के लिए होंगे प्रयास

संवाद सूत्र, डोईवाला : प्रदेश के गन्ना राज्य मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि डोईवाला चीनी मिल को घाटे से उबारने के लिए प्रयास किए जायेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि मिल घाटे में क्यों चल रही है, इसकी जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।

डोईवाला मिल में औचक निरीक्षण करने पहुंचे गन्ना राज्य मंत्री ने अधिकारियों के साथ बगास हाउस, मिल प्लांट व चीनी गोदाम आदि का भी निरीक्षण किया। उन्होंने चीनी मिल के ईडी को गन्ना सेंटरों से समय से गन्ना उठान नहीं करने वाले ट्रांसपोर्टरों की जगह नए ट्रांसपोर्टरों को टेंडर देने, किसानों का समय पर भुगतान करने के निर्देश दिए। साथ ही किसानों को समय पर बीज, खाद देने के निर्देश भी दिए। गन्ना राज्यमंत्री ने बताया कि चीनी मिल को घाटे से उबारने, किसानों के गन्ना भुगतान, कर्मचारियों की समस्याओं व अन्य मामलों को लेकर शीघ्र अधिकारियों की बैठक बुलाई जाएगी। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव सैनी, पूर्व प्रधान पुरुषोत्तम डोभाल ने किसानों व कर्मचारियों की समस्याओं से भी अवगत कराया। इस दौरान पूर्व दर्जाधारी करण बोहरा, भाजपा मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल, पंकज शर्मा, मनवर नेगी, वेद प्रकाश कंडवाल, सुशील जायसवाल, कोमल कनौजिया आदि उपस्थित थे।

--------

मिल से उड़ने वाली खोई की समस्या रखी

सांसद प्रतिनिधि रविदर बेलवाल ने चीनी मिल से उड़ने वाली खोई से परेशान स्थानीय जनता की समस्याओं के निराकरण की मांग की। उन्होंने बताया कि मिल से निकलने वाली खोई आसपास स्थानीय निवासियों के घरों में घुस रही है। उन्होंने बताया कि खोई से आसपास का वातावरण दूषित हो रहा है। गन्ना राज्यमंत्री ने चीनी मिल के ईडी मनमोहन रावत को इस समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।

chat bot
आपका साथी