चार वर्षीय बच्चे के हृदय की सफल सर्जरी

जागरण संवाददाता देहरादून श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में चार वर्षीय बच्चे आदित्य की जन्मजात हृदय संरचना विकार की सफल सर्जरी की गई है। बच्चा अत्यंत गरीब परिवार से है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 08:02 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 08:07 PM (IST)
चार वर्षीय बच्चे के  हृदय की सफल सर्जरी
चार वर्षीय बच्चे के हृदय की सफल सर्जरी

जागरण संवाददाता, देहरादून: श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में चार वर्षीय बच्चे आदित्य की जन्मजात हृदय संरचना विकार की सफल सर्जरी की गई है। बच्चा अत्यंत गरीब परिवार से है। उसका उपचार आयुष्मान योजना के तहत किया गया है। सर्जरी करने वाली टीम को अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेंद्र दास ने बधाई दी है।

दरअसल, कई अस्पतालों में दिखाने के बाद भी बच्चे की बीमारी की सही पहचान व उसका इलाज नहीं हो पाया। कई लोग ने दिल्ली के किसी बड़े अस्पताल में जाकर इलाज करवाने की सलाह दी। इसी दौरान परिवार की परिचित डा. मधुलता राणा ने उन्हें अस्पताल में भेजा। जहा उन्होंने वरिष्ठ कार्डियोवैस्क्युलर व थौरेंसिक सर्जन डा. अरविंद मक्कड़ से संपर्क किया। डा. अरविंद ने बताया कि बच्चे को जन्मजात हृदय संरचना विकार था। मेडिकल भाषा में इसे काजीनाईटल सयानाटिक हार्ट डिजीज-टोटल एनोमलस पल्मोनरी वीनस कनेक्शन कहा जाता है। इस बीमारी में फेफड़ों से आक्सीजन युक्त रक्त का प्रवाह सुचारू नहीं रहता और शरीर में आक्सीजन की कमी बनी रहती है। यह कमी शरीर के सभी अंगों जैसे दिमाग, गुर्दे, जिगर आदि पर बुरा असर डालती है। इससे ग्रसित बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास समान्य बच्चों से पीछे रह जाता है। इसके लक्षणों में मुख्य रूप से जल्द थकान, वजन न बढ़ना और नाखूनों का नीला रहना शामिल है। उन्होंने बताया कि डा. तनुज भाटिया, डा. ऋचा शर्मा आदि के साथ मिलकर बच्चे की बीमारी का सही पता लगाकर उसका निदान किया गया। आपरेशन के बाद बच्चा तीन दिन तक आइसीयू में रहा और फिर स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो गया। फालोअप जाच में भी वह स्वस्थ पाया गया और अब वह सामान्य जीवन जी रहा है।

chat bot
आपका साथी