UPSC Civil Services Final Result 2019: प्रियंका बोलीं, मां-पिता के त्याग से मिली सफलता

प्रियंका ने बताया कि उसने किसी भी तरीके की आर्थिक सहायता और ट्यूशन नहीं ली। उन्होंने कहा कि अपने माता-पिता के त्याग के कारण इस सफलता को प्राप्त किया है।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 06:37 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 06:37 PM (IST)
UPSC Civil Services Final Result 2019: प्रियंका बोलीं, मां-पिता के त्याग से मिली सफलता
UPSC Civil Services Final Result 2019: प्रियंका बोलीं, मां-पिता के त्याग से मिली सफलता

देहरादून, जेएनएन। डीएवी की छात्रा प्रियंका ने यूपीएससी परीक्षा में 257वां स्थान हासिल किया है। छात्रा की इस सफलता को लेकर कॉलेज में एक समारोह आयोजित किया गया। इस सफलता के बार पहली बार अपने महाविद्यालय में बोलते हुए प्रियंका ने कहा कि यह उनके लिए एक गर्व की बात है। प्रियंका ने बताया कि उसने किसी भी तरीके की आर्थिक सहायता और ट्यूशन नहीं ली। अपने भावुक पलों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि अपने माता-पिता के त्याग के कारण इस सफलता को प्राप्त किया। 

डीएवी कॉलेज प्राचार्य डॉ. अजय सक्सेना ने प्रियंका को महाविद्यालय की तरफ से बुके और एक स्मृति चिह्न देकर उनका स्वागत किया। प्राचार्य डॉ. अजय सक्सेना ने कहा कि डीएवी कॉलेज हमेशा से ही उत्तर भारत का एक प्रतिष्ठित संस्थान है और यहां से हर वर्ष बच्चे राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में सफल होते हैं, लेकिन प्रियंका की सफलता डीएवी कॉलेज के लिए गर्व की बात है। 

समारोह में विद्यार्थियों ने भी प्रियंका से सवाल पूछे, जिसका उन्होंने बड़ी ही सादगी के साथ जवाब दिया। एक विद्यार्थी द्वारा जब पूछा गया कि उन्होंने इस परीक्षा की सफलता में किस प्रकार से तैयारी की, तो प्रियंका ने कहा उन्होंने नियमित रूप से एक टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई की। प्रियंका ने डीएवी कॉलेज महाविद्यालय के अपने शिक्षक विभागाध्यक्ष डॉ पारुल दीक्षित, डॉ. आरके दुबे और डॉ. चांदपुरी का शुक्रिया अदा किया।

यह भी पढ़ें: UPSC Civil Services Final Result 2019: सिविल सेवा परीक्षा में किसान की बेटी ने लिखी सफलता की इबारत

उसने कहा कि उन्होंने हमेशा ही उसे बहुत अधिक प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में मुख्य नियंता मेजर अतुल सिंह डॉ. एचएस रंधावा, डॉ. अंजू वाली पांडे डॉ. जीवन मेहता, डॉ. प्रशांत सिंह, डॉ. एसके सिंह, डॉ. गुंजन पुरोहित, डॉ. जीपी डंग, डॉ. ऊषा पाठक, डॉ. हरिओम शंकर, डॉ. पुनीत सक्सेना डॉ. पारुल दीक्षित डॉ. आरके दुबे डॉ विवेक त्यागी डॉ. अर्चना पाल डॉ पुष्पेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: UPSC Civil Services Final Result 2019: सिविल सेवा परीक्षा में छाए उत्तराखंड के होनहार, रामनगर के शुभम ने हासिल किया 43वां स्थान

chat bot
आपका साथी