छात्राओं ने दिया संदेश- समझदार बने इंसान, तभी बढ़ेगा बेटियों का मान

समाज की सोच बदलने और इंसान की समझदारी से ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा सफल होगा। देहरादून में शनिवार को मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन की ओर से आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में छात्राओं ने यह संदेश दिया।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Sun, 21 Feb 2021 12:42 PM (IST) Updated:Sun, 21 Feb 2021 12:42 PM (IST)
छात्राओं ने दिया संदेश- समझदार बने इंसान, तभी बढ़ेगा बेटियों का मान
शनिवार को मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन की ओर से केप कोमोरिन इंस्टीट्यूट में आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में उपस्थित छात्र-छात्राएं।

जागरण संवाददाता, देहरादून। समाज की सोच बदलने और इंसान की समझदारी से ही बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा सफल होगा। मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन की ओर से आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में छात्राओं ने यह संदेश दिया।

शनिवार को केप कोमोरिन इंस्टीट्यूट में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ विषय पर वाद-विवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन के चेयरमैन सचिन जैन और विशिष्ट अतिथि हरि भंडारी ने छात्रों को जागरूक किया। कार्यक्रम संयोजक जितेंद्र डंडोना के अनुसार आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्रों को सामाजिक विषयों पर विचार रखने का मंच प्रदान करना है। मुख्य अतिथि सचिन जैन ने कहा कि परिश्रम ही सफलता की पहली सीढ़ी है। समाज में बदलाव लाने की भावना से कार्य किया जाए। विशिष्ट अतिथि हरि भंडारी ने बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि आपसी सूझबूझ और समझदारी से हर व्यक्ति काम ले तो बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कन्या भ्रूण हत्या रोकने के अभियानों की आवश्यकता ही नहीं होगी। संगठन की प्रदेश अध्यक्ष मधु जैन ने सभी बच्चों का मनोबल बढ़ाया। कहा कि वे निरंतर बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रहे हैं।

बेटियां होती हैं परिवार का अभिमान : आर्य

बेटे और बेटी में कोई अंतर नहीं होता। हर वह जिम्मेदारी जो पुरुष निभा सकते हैं, उसे बेटियां भी बखूबी निभा सकती हैं। बेटियां परिवार का अभिमान होती हैं, यह बात महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने ‘भाग्य चक्र’ नाटक के उद्घाटन पर कही।

सर्वशक्ति सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था की ओर से केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल की ओर से कृत नाटक ‘भाग्य चक्र’ का मंचन शनिवार को नगर निगम स्थित सभागार में किया गया। मुख्य अतिथि मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने राजनीतिक तौर पर तो महिलाओं को सशक्त बनाने का काम किया ही, उन्होंने अपनी कहानी एवं कथाओं के जरिये भी नारियों की आवाज बुलंद की है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महापौर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि नारियों के सशक्तीकरण के लिए वर्तमान समय में सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इस अवसर पर लक्ष्मी नारायण, अमिताभ श्रीवास्तव, डॉ. संतोष आशीष आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें-अवस्थापना विकास में गतिरोध दूर करने में नीति आयोग से मदद की दरकार

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी