उत्‍तराखंड में जल्द शुरू होगी स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना, पढ़ि‍ए पूरी खबर

उत्‍तराखंड में अब जल्द ही स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना लागू होने जा रही हैं। इस योजना के तहत प्रदेश के हर स्कूल में अपराध निवारण व नियंत्रण तथा नैतिक मूल्यों व सदाचार के बारे में जानकारी दी जाएगी।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 03:50 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 09:38 PM (IST)
उत्‍तराखंड में जल्द शुरू होगी स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना, पढ़ि‍ए पूरी खबर
उत्‍तराखंड में जल्द शुरू होगी स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना। फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, देहरादून। प्रदेश में अब जल्द ही स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना लागू होने जा रही हैं। इस योजना के तहत प्रदेश के हर स्कूल में अपराध निवारण व नियंत्रण तथा नैतिक मूल्यों व सदाचार के बारे में जानकारी दी जाएगी। इससे न केवल युवाओं को पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी मिलेगी, बल्कि वे कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने में अपना सहयोग भी दे सकेंगे। केंद्र सरकार ने दो वर्ष पहले में पूरे देश में स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना संचालित करने का निर्णय लिया था। इसका मकसद पुलिस और आम जनता के बीच छात्रों के माध्यम से संवाद स्थापित करना था। कहा गया कि इस योजना में कक्षा आठ व कक्षा नौ के विद्यार्थियों पर फोकस किया जाएगा। इसमें दो विषयों को लिया जाएगा। अपराध निवारण व नियंत्रण विषय के तहत इन्हें सामुदायिक पुलिसिंग, सड़क सुरक्षा, सामाजिक कुप्रथा के विरुद्ध आवाज उठाने, महिला व बाल सुरक्षा, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज व आपदा प्रबंधन विषय पर जानकारी दी जाएगी।

नैतिक मूल्य विषय के तहत इन्हें बुजुर्गों का सम्मान, संवेदना एवं सहानुभूति, धीरज, नजरिया, अनुशासन और टीम भावना का ज्ञान दिया जाएगा। इस योजना को लागू करते हुए इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा कि इससे बच्चों पर अतिरिक्त भार न बढ़े। इस योजना पर तब प्रदेश में भी काम शुरू हुआ लेकिन इसमें आने वाले वित्तीय भार को देखते हुए यह योजना परवान नहीं चढ़ पाई।

अब पुलिस मुख्यालय इस योजना पर कदम आगे बढ़ा रहा है। डीजीपी अशोक कुमार ने इस योजना को जल्द से जल्द धरातल पर उतारने को कहा है। इसके लिए तकरीबन सभी तैयारियां पूरी भी हो चुकी हैं।

यह भी पढ़ें-उत्तराखंड: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने इन पांच निकायों में कूड़ा निस्तारण को 10 करोड़ किए मंजूर, जानिए

chat bot
आपका साथी