26 की मध्य रात्रि से ऊर्जा निगम के कार्मिकों की होगी हड़ताल

विकासनगर उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में शुक्रवार को ऊजा निगम की तीनों निगमों की बैठक हुई इसमें कार्मिकों ने 26 जुलाई की मध्य रात्रि से हड़ताल शुरू करने का निर्णय लिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 08:03 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 08:03 PM (IST)
26 की मध्य रात्रि से ऊर्जा निगम के कार्मिकों की होगी हड़ताल
26 की मध्य रात्रि से ऊर्जा निगम के कार्मिकों की होगी हड़ताल

जागरण संवाददाता, विकासनगर: उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में तीनों ऊर्जा निगम के अधिकारी, नियमित कर्मचारियों, उपनल संविदा, सेल्फ हेल्प कार्मिकों की महत्वपूर्ण बैठक में कर्मचारी नेताओं ने कहा कि 26 जुलाई की मध्य रात्रि से कार्मिकों की हड़ताल शुरू हो जाएगी। इसे सफल बनाने के लिए कार्मिकों से आह्वान किया गया।

विद्युत भवन डाकपत्थर पर जीसी पुरोहित की अध्यक्षता में हुई बैठक में मोर्चा सह संयोजक और ऊर्जा कामगार संगठन अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि सभा में वर्तमान में मोर्चा की ओर से राज्य स्तरीय आंदोलन में 26 जुलाई को देहरादून में जल विद्युत निगम मुख्यालय पर होने वाले सत्याग्रह, रैली में भाग लेने की रणनीति बनाई गई है। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि उपनल संविदा व सेल्फ हेल्फ कार्मिकों के समान कार्य के लिए समान वेतन देने, विभिन्न भत्ते देने, अन्य 14 सूत्रीय मांग के समर्थन में 26 जुलाई की आधी रात से हड़ताल पर जाने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने अगर समस्याओं का समाधान नहीं किया तो सभी बिजली घरों के कर्मचारी भी 26 जुलाई की रात से हड़ताल पर चले जाएंगे। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि ऊर्जा निगम के कार्मिक पिछले चार सालों से लगातार शासन-प्रशासन से वार्ता कर रहे हैं। वर्ष 2017 में ऊर्जा निगम के कार्मिक आंदोलन भी किये, उस समय संगठनों और सरकार के बीच द्विपक्षीय समझौता हुआ, परंतु आज तक उस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। ऊर्जा निगम के कार्मिक इस बात से क्षुब्ध हैं कि सातवें वेतन आयोग में उनकी पुरानी चली आ रही 9-5-5 की एसीपी व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया है, जो कि उन्हें उत्तर प्रदेश के समय से ही मिल रही थी। यही नहीं पे मैट्रिक्स में भी काफी खामियां हैं। इससे पूर्व कार्मिक संगठनों ने मुख्यमंत्री के आश्वासन व कोविड-19 की वजह से जनहित को देखते हुए 27 मई की अपनी हड़ताल स्थगित कर दी थी। उन्होंने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि कई वर्ष से संघर्ष करने के बाद भी कर्मचारियों की नौ वर्ष, 14 वर्ष, 19 वर्ष की एसीपी की व्यवस्था पर कोई आदेश जारी नहीं हुए। कहा कि 26 जुलाई को प्रात: 10 बजे से अपरान्ह तीन बजे तक विद्युत निगम मुख्यालय पर सत्याग्रह किया जाएगा। उसके बाद अपरान्ह तीन से पांच बजे तक ऊर्जा भवन तक विशाल रैली निकाली जाएगी। 26 जुलाई की मध्य रात्रि अर्थात 27 जुलाई की प्रथम पाली से अनिश्चितकालीन हड़ताल सभी पावर हाउस, सभी स्टेशनों और पारेषण केंद्रों पर कर दी जाएगी, जिसमें बैराज भी शामिल हैं। बैठक में इंजीनियर मनोज कुमार, सौरभ पांडे, भानु प्रकाश जोशी, विनीत सैनी, गोपाल बिहारी, अनिल चमोली, संजय राणा, सुशील टम्टा, पंकज नैथानी, मनोज रावल, दीप सिंह, राजेश तिवारी, शरद रघुवंशी, सुल्तान सिंह, नौशाद आलम, अरुण कुमार, रेणु तोमर, रिकी तोमर आदि शामिल रहे। संचालन संजय सत्संगी ने किया।

chat bot
आपका साथी