Dehradun Crime News: सेलाकुई में सौतेले पिता पर किशोरी से छेड़छाड़ का आरोप, गिरफ्तार

आज शनिवार को देहरादून जनपद के विकासनगर के सेलाकुई अंतर्गत औद्योगिक नगरी में सौतेला पिता द्वारा एक किशोरी से छेड़छाड़ कारने का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपित सौतेला पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 03:56 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 03:56 PM (IST)
Dehradun Crime News: सेलाकुई में सौतेले पिता पर किशोरी से छेड़छाड़ का आरोप, गिरफ्तार
: सेलाकुई में सौतेला पिता पर किशोरी से छेड़छाड़ का आरोप।

जागरण संवाददाता, विकासनगर (देहरादून)। Dehradun Crime News थाना सेलाकुई अंतर्गत औद्योगिक नगरी के एक मोहल्ले में सौतेले पिता ने नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ कर दी। पुलिस ने मां और चाचा के साथ आई नाबालिग से पूरा मामला जाना। साथ संबंधित धाराओं व पोक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया है।

सेलाकुई के एक मौहल्ले में रहने वाली किशोरी ने गुरुवार की रात में थाना सेलाकुई पर सूचना प्राप्त हुई कि सौतेले पिता ने उससे छेड़छाड़ की है। 16 वर्षीय किशोरी का आरोप था कि सौतेला पिता यह हरकत कई बार कर चुका है। प्रशिक्षु सीओ नीरज सेमवाल ने सूचना पर तत्काल चीता ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को मौके पर भेजा गया तो मौके पर स्थानीय व्यक्तियों की भीड़ एकत्र थी और पीड़िता अपने साथ हुई छेड़छाड़ को लेकर चिल्ला रही थी। भीड़ के बीच में छेड़छाड़ के आरोपित व्यक्ति संतोष मूल निवासी घुंगोरा थाना बिलसंडा जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश को पुलिस थाने लायी और पूछताछ की। इसी बीच थाना सेलाकुई पर पीड़िता की माता व चाचा पीड़िता को लेकर आए और पीड़िता की तहरीर पर सौतेले पिता संतोष के विरुद्ध छेड़छाड़ व पोक्सो अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आरोपित की गिरफ्तारी दिखाई गई। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराकर आरोपित को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। प्रशिक्षु सीओ के अनुसार मामले की विवेचना दारोगा बबीता रावत कर रहीं हैं।

chat bot
आपका साथी