प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा- पेगासस मामले में अमित शाह दें इस्तीफा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि पेगासस मामले ने देश की राजनीति में भूचाल ला दिया है। इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में प्रीतम सिंह ने यह बात कही।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 08:52 AM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 01:40 PM (IST)
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा- पेगासस मामले में अमित शाह दें इस्तीफा
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा- पेगासस मामले में अमित शाह दें इस्तीफा।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि पेगासस मामले ने देश की राजनीति में भूचाल ला दिया है। इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में बुधवार को मीडिया से बातचीत में प्रीतम सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पेगासस मामले में कांग्रेस पर किए गए हमले पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का वक्तव्य उनकी इस मामले में जानकारी को दर्शा रहा है। प्रीतम सिंह ने आरोप लगाया कि एक तरफ तो केंद्र सरकार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और उच्च पदों पर बैठे 40 व्यक्तियों की जासूसी साफ्टवेयर कंपनी पेगासस के माध्यम से करा रही है, दूसरी ओर मुख्यमंत्री कांग्रेस को ही कटघरे में खड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को पूरे प्रकरण की जांच बैठाने से कतराने की वजह स्पष्ट करनी चाहिए। इस प्रकरण से जनता हतप्रभ है। इस पूरे प्रकरण की संयुक्त संसदीय समिति से जांच कराई जानी चाहिए। लोकतंत्र और संविधान की हत्या की इस साजिश का कांग्रेस पर्दाफाश करेगी। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर गुरुवार को कांग्रेसजन राजभवन कूच करेंगे।

------------------------- 

प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में है आल वेदर रोड

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने उत्तराखंड में चल रही चारधाम आल वेदर रोड परियोजना को राज्य की प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में से एक करार दिया है। उन्होंने ट्वीट किया कि यह परियोजना उत्तराखंड के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। केंद्र के सहयोग से चल रही चारधाम को जोड़ने वाली आल वेदर रोड परियोजना का न केवल धार्मिक बल्कि राष्ट्रीय महत्व भी है। इस परियोजना के आकार लेने से जहां चारधाम बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री के लिए वर्षभर आवाजाही सुगम रहेगी, वहीं इससे स्थानीय निवासियों को भी लाभ मिलेगा। बता दें कि चारधाम से जुड़े तीन जिलों चमोली, रुद्रप्रयाग व उत्तरकाशी के लिए चारधाम यात्रा आर्थिकी का अहम जरिया भी है।

यह भी पढ़ें:-प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा- राजनीतिक स्वार्थ को पेगासस का सहारा ले रही कांग्रेस

chat bot
आपका साथी