चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति ने उठाई मांग

चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के केंद्रीय प्रवक्ता महेश जोशी ने कहा है कि नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत चुकि स्वयं राज्य आंदोलनकारी रहे हैं इसलिए ऐसी उम्मीद है कि वह राज्य आंदोलनकारियों की चिन्हीकरण 10 फीसद आरक्षण पर सकारात्मक कार्रवाई करेंगे।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Tue, 30 Mar 2021 12:30 PM (IST) Updated:Tue, 30 Mar 2021 12:30 PM (IST)
चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति ने उठाई मांग
चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के केंद्रीय प्रवक्ता महेश जोशी। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, देहरादून। चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के केंद्रीय प्रवक्ता महेश जोशी ने कहा है कि नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत चुकि स्वयं राज्य आंदोलनकारी रहे हैं, इसलिए ऐसी उम्मीद है कि वह राज्य आंदोलनकारियों की चिन्हीकरण, 10 फीसद आरक्षण गैरसैंण स्थाई राजधानी, आंदोलनकारियों के आश्रितों को भी पेंशन और राज्य में भ्रष्टाचार पर रोक लगाए जाने के लिए लोकायुक्त की नियुक्ति जैसे सवालों पर सकारात्मक कार्रवाई करेंगे। समिति के केंद्रीय मुख्य संरक्षक और पूर्व मंत्री धीरेंद्र प्रताप के हवाले से उक्त जानकारी देते हुए महेश जोशी ने कहा कि धीरेंद्र प्रताप ने कोरोना वायरस से पीड़ित होने से पहले मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मुलाकात की है और मुख्यमंत्री का रवैया आंदोलनकारियों के प्रति सकारात्मक नजर आया है।

महेश जोशी ने इस बीच पौड़ी में पिछले 175 दिनों से चल रहे धरने पर चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से पौड़ी के आंदोलनकारियों की समस्याओं का भी तत्काल समाधान करने को कहा है। इस बीच समिति के केंद्रीय मुख्य संरक्षक धीरेंद्र प्रताप की अध्यक्षता में संपन्न एक बैठक में आंदोलनकारी राकेश शारदा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया गया। 

शारदा यमुना घाटी के जाने-माने आंदोलनकारी थे और उत्तरकाशी में उन्होंने आंदोलन का नेतृत्व किया था। समिति के केंद्रीय अध्यक्ष हरिकृष्ण भट्ट, संयोजक मनीष नागपाल,  कार्यकारी अध्यक्ष सरिता नेगी, अनिल जोशी, विजेंद्र पोखरियाल, उपाध्यक्ष बाल गोविंद डोभाल, संरक्षक शोभाराम नौटियाल, जयप्रकाश उत्तराखंडी और नवीन मुरारी केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता भूपेंद्र सिंह लिंगवाल संदीप चमोली महिला प्रकोष्ठ की केंद्रीय अध्यक्ष सावित्री नेगी ने भी राकेश शारदा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। इस बीच राज्य आंदोलनकारियों ने आंदोलनकारियों के लिए अच्छे कदम उठाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत वेन के परिजनों की भी जल्द स्वस्थ होने की कामना के साथ मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के भी स्वस्थ होने की कामना की है।

यह भी पढ़ें-पंजाबी महासभा ने अभद्रता पर दी चेतावनी, चुनाव प्रक्रिया को लेकर हुई थी नोकझोंक

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी