पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार पर बरसे राज्य आंदोलनकारी

पांच सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराखंड चिह्नित राज्य आंदोलनकारी संगठन से जुड़े आंदोलनकारियों ने कचहरी स्थित शहीद स्मारक पर धरना दिया।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Thu, 17 Oct 2019 06:49 PM (IST) Updated:Thu, 17 Oct 2019 06:49 PM (IST)
पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार पर बरसे राज्य आंदोलनकारी
पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार पर बरसे राज्य आंदोलनकारी

देहरादून, जेएनएन। पांच सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराखंड चिह्नित राज्य आंदोलनकारी संगठन से जुड़े आंदोलनकारियों ने कचहरी स्थित शहीद स्मारक पर धरना दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य आंदोलनकारियों की न्यायोचित मांगों के प्रति सरकार का रवैया उदासीन बना हुआ है। उन्होंने मांगों के संबंध में एक ज्ञापन एडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को प्रेषित किया।

पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत संगठन से जुड़े तमाम चिह्नित राज्य आंदोलनकारी शहीद स्मारक पर एकत्र हुए। वहां उन्होंने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने का संबोधित करते हुए संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष जबर सिंह पावेल ने कहा कि दस प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण समेत तमाम न्यायोचित मांगों को लेकर राज्य आंदोलनकारी पिछले लंबे समय से आंदोलित हैं। कई बार सरकार व शासन से पत्राचार किया जा चुका है। लेकिन अब तक मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे स्पष्ट है कि राज्य सरकार का रवैया राज्य आंदोलनकारियों के प्रति उदासीन बना हुआ है।

उन्होंने मांग की है कि राज्य आंदोलनकारियों व उनके आश्रितों को सरकारी सेवाओं में दस प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के लाभ को दोबारा बहाल किया जाए। सभी राज्य आंदोलनकारियों को समान पेंशन के दायरे में लाने व पूर्व में जारी किए गए शासनादेशों को सख्ती से लागू पर जल्द कार्रवाई हो। साथ ही राज्य आंदोलनकारियों की भांति उनके आश्रितों को भी परिवहन निगम की बसों में निश्शुल्क यात्रा करने की सुविधा देने व आंदोलनकारियों के आश्रितों के दो बच्चों को तकनीकी शिक्षा, उच्च शिक्षा व व्यवसायिक पाठ्यक्रम में प्रवेश में छूट दी जाए। धरना देने वालों में संरक्षक रविन्द्र प्रधान, भगवान सिंह पंवार, प्रभा नैथानी, लक्ष्मी रावत, चमन देवी, अरविंद गुप्ता, मुकेश गुप्ता, राजकुमार बत्रा, प्रभात डंडरियाल, राकेश, राम सिंह, घनानंद नौटियाल, उमा जोशी, शोभा थपलियाल आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें: उत्‍तराखंड में ग्रीन कैबिनेट की ओर बढ़े सरकार के कदम, पढ़िए पूरी खबर

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर अभद्र टिप्पणी किए जाने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका। इस मौके पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने कहा कि एक ओर भाजपा बेटी बचाओ-बेटी पढाओ का नारा देकर महिलाओं के सम्मान की बात करती है, दूसरी ओर महिलाओं को अपमान किया जाता है। इस मौके पर उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक जोतसिंह गुनसोला, मनमोहन सिंह मल्ल, जसबीर कौर, भगवान सिंह धनाई, रामप्रसाद कवि आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: जनता तक योजनाएं पहुंचाने को भाजपा का सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर जोर

chat bot
आपका साथी