शिक्षा महकमे की नई खेल नीति का प्रस्ताव, अन्य खेलों को भी मिलेगी जगह

शिक्षा महकमे में संचालित खेलों में नए खेलों को शामिल करने की विभिन्न खेल संघों की मांग पर विचार किया जाएगा।

By Edited By: Publish:Thu, 21 Nov 2019 09:45 PM (IST) Updated:Fri, 22 Nov 2019 03:44 PM (IST)
शिक्षा महकमे की नई खेल नीति का प्रस्ताव, अन्य खेलों को भी मिलेगी जगह
शिक्षा महकमे की नई खेल नीति का प्रस्ताव, अन्य खेलों को भी मिलेगी जगह

देहरादून, राज्य ब्यूरो। शिक्षा महकमे में संचालित खेलों में नए खेलों को शामिल करने की विभिन्न खेल संघों की मांग पर विचार किया जाएगा। शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने कहा कि महकमे को परीक्षण के बाद खेल नीति का प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया है। शिक्षा महकमे में खेलकूद प्रतियोगिताओं में शूटिंग समेत कई खेल प्रतिस्पर्धाएं शामिल नहीं हैं। इस वजह से अन्य खेलों को लेकर राज्य और राष्ट्रीय स्तर के प्रमाणपत्र खिलाड़ियों को नहीं मिल पा रहे हैं। साथ ही निजी स्कूलों में अध्ययनरत छात्रों को भी शिक्षा महकमे की प्रतियोगिताओं में शामिल होने का मौका नहीं मिल रहा है। ऐसे में खेल संघों के प्रतिनिधियों की ओर से शिक्षा महकमे की खेल नीति में बदलाव पर जोर दिया जा रहा है। 

शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने खेल संघों से इस संबंध में मिले प्रस्तावों पर गुरुवार को सचिवालय में विभागीय अधिकारियों के साथ चर्चा की। सरकारी आवासीय विद्यालयों में नई खेल स्पर्धाएं शुरू करने की संभावना खंगालने का फैसला लिया गया। शिक्षा सचिव ने कहा कि खेल से संबंधित तमाम बारीकियों का परीक्षण कर शिक्षा महकमे के लिए नई खेल नीति तैयार करने पर विचार होगा। उन्होंने महकमे से प्रस्ताव तैयार करने को कहा।
टीईटी पर हाईकोर्ट के निर्देशों पर हो कार्रवाई
सचिवालय में गुरुवार को शिक्षा महकमे के अधिकारियों के साथ बैठक में शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने टीचर एलीजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को हर साल दो बार आयोजित करने पर विचार करने को कहा।हालांकि टीईटी आयोजित करने वाली संस्था विद्यालय शिक्षा परिषद रामनगर ने सीमित संसाधनों और अन्य परीक्षाओं में व्यस्तता का हवाला देते हुए साल में दो बार इस परीक्षा को आयोजित करने में असमर्थता जता दी। शिक्षा सचिव ने इस संबंध में हाईकोर्ट के निर्देशों के मुताबिक आगे की कार्यवाही के लिए जोर दिया।
chat bot
आपका साथी