Ganga Dussehra: गंगा दशहरा पर हुई मां गंगा की विशेष आरती, सांकेतिक रूप से मनाया गया पर्व

Ganga Dussehra गंगा दशहरा पर्व तीर्थ नगरी में कोरोना वायरस संक्रमण के चलते सादगी पूर्वक मनाया गया। त्रिवेणी घाट पर श्रद्धालुओं को जाने की अनुमति नहीं थी। गंगा दशहरा पर्व को सांकेतिक रूप से मनाते हुए श्री गंगा सभा ने बारह बजे मां गंगा की विशेष आरती की।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 01:03 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 09:50 PM (IST)
Ganga Dussehra: गंगा दशहरा पर हुई मां गंगा की विशेष आरती, सांकेतिक रूप से मनाया गया पर्व
गंगा दशहरा पर हुई मां गंगा की विशेष आरती, सांकेतिक रूप से मनाया गया पर्व।

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। Ganga Dussehra  तीर्थनगरी में इस बार भी गंगा दशहरा पर्व कोरोना संक्रमण के कारण सादगीपूर्वक मनाया गया। श्री गंगा सभा और पंडितों ने मां गंगा की दोपहर 12 बजे विशेष आरती की। इस दौरान कोविड गाइडलाइन का पूरा पालन किया गया।

गंगा दशहरा पर्व पर त्रिवेणी घाट में श्रद्धालुओं के जाने की अनुमति नहीं थी। विशेष आरती में भी मात्र पांच पंडित ही शामिल हुए। इस दौरान सराहनीय सेवाओं के लिए नगर निगम के नगर आयुक्त नरेंद्र ङ्क्षसह क्वीरियाल, त्रिवेणी घाट चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल प्रोन्नत सुशील त्यागी को श्री गंगा महासभा की ओर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गंगा सभा कार्यकारी अध्यक्ष राहुल शर्मा, सचिव धीरेंद्र जोशी, आईडी जोशी, धर्मपाल गुप्ता, जतन स्वरूप भटनागर आदि मौजूद रहे।

तीर्थनगरी की सड़कों पर रहा जाम

गंगा दशहरा पर गंगा स्नान पर रोक के बावजूद बड़ी संख्या में बाहरी प्रदेशों से श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंचे थे। हरिद्वार में भारी भीड़ व जाम की स्थिति होने के कारण अधिकांश श्रद्धालुओं ने ऋषिकेश का रुख किया। जिससे ऋषिकेश में भी जाम की स्थिति बनी रही। ऋषिकेश, मुनिकीरेती, तपोवन, गुमानीवाला, श्यामपुर आदि क्षेत्र में वाहनों का भारी दबाव होने के कारण ट्रैफिक रेंगता हुआ चला। उधर, टिहरी जनपद की सीमा पर बनी चैकपोस्ट ढालवाला, कैलाश गेट, तपोवन व भद्रकाली में दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश व अन्य प्रांतों के वाहनों की लंबी कतार जांच के लिए लगी रही।

जरूरतमंदों को राशन किट बांट मनाया गंगा दशहरा

देहरादून : महानगर कांग्रेस ने रविवार को गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर जरूरतमंद परिवारों को राशन किट वितरित कीं। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने गंगा दशहरा पर्व पर कैंट विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 33 सैय्यद मोहल्ला, यमुना कालोनी में जरूरतमंदों को राशन किट बांटी। सभी को गंगाजल भी भेंट किया। इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय कन्नौजिया, राजू बहुगुणा, राजू प्रजापति, पंकज प्रजापति, विपिन, बृजकिशोर क्षेत्री उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- Ganga Dussehra 2021: सांकेतिक स्नान के बावजूद बड़ी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालु, बैरिकेडिंग पर पुलिस ने रोका

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी