Sonu sood को सीएम त्रिवेंद्र ने दिया उत्तराखंड आने का न्योता, फोन पर हुई ये खास बातचीत

Sonu sood मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद से बात की। इस दौरान उन्होंने प्रवासियों को मुंबई से उत्तराखंड भेजने पर उनका आभार जताया।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 05:24 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 10:13 PM (IST)
Sonu sood को सीएम त्रिवेंद्र ने दिया उत्तराखंड आने का न्योता, फोन पर हुई ये खास बातचीत
Sonu sood को सीएम त्रिवेंद्र ने दिया उत्तराखंड आने का न्योता, फोन पर हुई ये खास बातचीत

देहरादून, जेएनएन। Sonu sood उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद से बात की। इस दौरान उन्होंने प्रवासियों को मुंबई से उत्तराखंड भेजने पर उनका आभार जताया। साथ ही इस वैश्विक संकट के बाद उन्हें उत्तराखंड आने का न्योता दिया। सीएम ने बताया कि सोनू सूद ने उत्तराखंड में फिल्म बनाने को लेकर भी काफी दिलचस्पी दिखाई है। 

लॉकडाउन की वजह से मुंबई में फंसे उत्तराखंड के 172 प्रवासियों को अभिनेता सोनू सूद ने मुंबई से स्पेशल फ्लाइट के जरिये उत्तराखंड भेजा। सोनू की इस दरियादिली से उत्तराखंड के लोग भी उनके मुरीद हो गए। शुक्रवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे प्रवासियों ने सोनू सूद की मुक्तकंठ से प्रशंसा की, जिसके बाद शनिवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उनसे फोन पर बातचीत कर उनका आभार जताया। सीएम ने कहा कि सोनू सूद और कई अन्य धार्मिक, सामाजिक संगठनों ने विभिन्न प्रदेशों के प्रवासियों को मुंबई और देश के अन्य राज्यों से उनके घर भेजने में जो योगदान दिया वो बेहद ही सराहनीय है। सरकार और समाज का सहयोग ही इस वैश्विक महामारी को हराने में हमारी मदद करेगा। 

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अभिनेता सोनू सूद को वैश्वि महामारी के बाद उत्तराखंड आने का भी न्योता दिया। उन्होंने बताया कि सोनू सूद ने उत्तराखंड में फिल्म बनाने को लेकर काफी रुचि दिखाई है। इसे लेकर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया गया है। 

अभिनेता सोनू सूद को विधानसभा अध्यक्ष का सेल्यूट

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद इन दिनों प्रवासियों के मसीहा के तौर पर सामने आए हैं। सोनू सूद ने मुबंई में फंसे प्रवासियों को फ्लाइट से उत्तराखंड भेजा। उनकी इस दरियादिली के विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल भी मुरीद हो गए हैं। उन्होंने अभिनेता के कार्यों की सराहना करते हुए उनका आभार जताया। अग्रवा ने कहा, जब से देश में कोरोना वायरस ने दस्तक दी, तभी से रोजी-रोटी के लिए गांव से शहर में आए प्रवासी मजदूरों का पलायन जारी है।

यह भी पढ़ें: अभिनेता सोनू सूद ने उत्तराखंड के 172 प्रवासियों को फ्लाइट से भेजा देहरादून

सोशल मीडिया से जानकारी लेकर सोनू सूद लगातार प्रवासियों की मदद कर रहे हैं। सोनू सूद अपने खर्चे पर हजारों लोगों को बसों, ट्रेन और हवाई जहाज से अभी तक घर भेज चुके हैं और उनका ये काम जारी है। सोनू सूद हम सभी के लिए प्रेरणा है। उन्होंने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का एक अनूठा उदाहरण पेश किया है। अभिनेता सोनू सूद रियल सुपरस्टार की तरह सामने आए हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने उनके महान प्रयासों के लिए उन्हें सैल्यूट किया।

यह भी पढ़ें: 1152 यात्रियों ने की श्रमिक स्पेशल ट्रेन से की मुफ्त यात्रा, पढ़िए पूरी खबर

chat bot
आपका साथी