सुप्रसिद्ध गायक सोनू निगम को भा गई यहां की आबोहवा, खोलेंगे योगा रिट्रीट

सुप्रसिद्ध पार्शव गायक सोनू निगम को ऋषिकेश की आबोहवा इतनी भा गई है कि वह अब यहां योगा रिट्रीट खोलने का मन बना रहे हैं। इसके लिए उन्होंने शीशम झाड़ी क्षेत्र में जगह भी देखी है।

By BhanuEdited By: Publish:Tue, 22 Jan 2019 09:21 AM (IST) Updated:Wed, 23 Jan 2019 08:47 AM (IST)
सुप्रसिद्ध गायक सोनू निगम को भा गई यहां की आबोहवा, खोलेंगे योगा रिट्रीट
सुप्रसिद्ध गायक सोनू निगम को भा गई यहां की आबोहवा, खोलेंगे योगा रिट्रीट

ऋषिकेश, जेएनएन। सुप्रसिद्ध पार्शव गायक सोनू निगम को ऋषिकेश की आबोहवा इतनी भा गई है कि वह अब यहां योगा रिट्रीट खोलने का मन बना रहे हैं। इसके लिए उन्होंने शीशम झाड़ी क्षेत्र में जगह भी देखी है। अपने परिवार के साथ दो दिवसीय प्रवास के बाद तड़के सोनू निगम लौट गए।

अपने सुरों के जरिये युवा दिलों में जगह बना चुके गायक सोनू निगम का पिछले दो वर्षों में कई मर्तबा ऋषिकेश आना अब समझ में आने लगा है। वह जब भी यहां आए तो धार्मिक स्थलों में जाने के साथ गंगा तट पर आरती में जरूर शामिल हुए। 

कभी शत्रुघ्न घाट तो कभी त्रिवेणी घाट पर उन्होंने आरती जरूर की है। दो माह पूर्व भी सोनू निगम यहां आए थे। अबकी बार बीते शनिवार की शाम सोनू निगम अपने माता-पिता, पत्नी, बहन और बहनोई के साथ यहां आए। लक्ष्मण झूला के समीप स्थित डिवाइन रिजॉर्ट होटल में ठहरे थे। 

उन्होंने इस दौरान शीशम झाड़ी स्थित अवधूत बड़ा आश्रम के स्वामी रामदेव पाठी महाराज और फूल चट्टी में स्वामी दिवस्वरूप महाराज के आश्रम में जाकर उनका आशीर्वाद लिया। 

शीशम झाड़ी दयानंद आश्रम के समीप उन्होंने एक फ्लैट का भी मुआयना किया। सोनू निगम से जुड़े स्थानीय लोगों ने बताया कि सोनू निगम की इच्छा यहां योगा रिट्रीट बनाने की है। इसके लिए वह जगह तलाश रहे हैं। सोनू निगम अब अप्रैल में यहां फिर आएंगे।

यह भी पढ़ें: सोनू निगम ने परिजनों संग तीर्थनगरी का भ्रमण कर की गंगा आरती

यह भी पढ़ें: फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को पूरा सहयोग देगा उत्तराखंड

यह भी पढ़ें: जसवंत सिंह रावत का साहस देख गर्व से चौड़ा हो गया सीना

chat bot
आपका साथी