ऋषिकेश में मां से विवाद के बाद बेटे ने हाथ की नसें काटी, युवक राजकीय चिकित्सालय में भर्ती

.ऋषिकेश में घर में मां के साथ हुए विवाद के बाद बेटे ने धारदार हथियार से अपने हाथ की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। युवक को घायल अवस्था में राजकीय चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Thu, 15 Jul 2021 12:57 PM (IST) Updated:Thu, 15 Jul 2021 11:54 PM (IST)
ऋषिकेश में मां से विवाद के बाद बेटे ने हाथ की नसें काटी, युवक राजकीय चिकित्सालय में भर्ती
मां के साथ हुए विवाद के बाद बेटे ने अपने हाथ की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया।

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश: घर में मां के साथ हुए विवाद के बाद बेटे ने धारदार हथियार से अपने हाथ की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। युवक को घायल अवस्था में राजकीय चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

राजकीय चिकित्सालय के चिकित्सकों के अनुसार न्यू त्रिवेणी कालोनी चंद्रेश्वर नगर निवासी अमित (21 वर्ष) को घायल अवस्था में राजकीय चिकित्सालय में उसके दोस्त प्रेम में भर्ती कराया। प्रेम ने बताया कि अमित का अपनी मां से बीती रात को विवाद हो गया था। जिसे लेकर वह काफी परेशान था और उसने रात्रि में ही अपने हाथों की नसें काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। जिससे काफी खून बह गया था। स्वजन की जब उस पर नजर पड़ी तो उन्होंने उसे सूचित किया गया। जिसके बाद घायल अमित को चिकित्सालय लाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। प्रेम ने बताया कि अमित के पिता मुंबई में सब्जी की ठेली लगाते हैं, जो लाकडाउन ऋषिकेश आए थे और हाल ही में वापस चले गए हैं।अमित यहां अपनी मां और छोटे भाई के साथ रहता है। घटना की सूचना चिकित्सालय प्रशासन ने पुलिस को दी। पुलिस ने चिकित्सालय पहुंचकर इस मामले की जांच कर रही है।

महिला से आनलाइन ठगी, खाते से उड़ाए 22 हजार

 रुड़की: आनलाइन ठगी पर लगाम नहीं लग पा रही है। एक और महिला से आनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। महिला के खाते से साइबर ठग ने 22 हजार रुपये साफ किए हैं। ठगी आनलाइन बुक किए गए सूट की बुङ्क्षकग कैंसिल करने के नाम पर हुई है।

गंगनहर कोतवाली अंतर्गत कृष्णा नगर निवासी माया देवी ने बताया कि दो दिन पहले उन्होंने एक बुटिक से आनलाइन सूट बुक कराया था। गुरुवार को उसके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि क्या उन्होंने कोई आनलाइन बुङ्क्षकग कराई थी। इस पर महिला ने बताया कि उन्होंने एक सूट बुक कराया था। सूट की स्टाक खत्म होने की बात कहते हुए उस व्यक्ति ने बुकिंग कैंसिल करने की बात कही। उसने महिला से ओटीपी पूछा। महिला उसकी बातों पर आ गई और उक्त व्यक्ति को ओटीपी बता दिया। ओटीपी बताते ही महिला के खाते से 22 हजार निकल गए। इसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ। बुटिक में फोन करने के बाद पता चला कि वहां से कोई फोन नहीं किया गया था। महिला ने इस मामले की शिकायत पुलिस से करने की बात कही है।

chat bot
आपका साथी