Uttarakhand Weather Update: उत्‍तराखंड में आज करवट लेगा मौसम, पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में हो सकती है बारिश

उत्‍तराखंड में आज मौसम करवट ले सकता है। गुरुवार को पहाड़ों की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हो सकती है। जबकि मैदानी इलाकों में हल्‍की बारिश का अनुमान है। वहीं पिछले कुछ दिनों से तापमान लगातार चढ़ रहा है जिससे दिन के समय गर्मी का एहसास होने लगा है।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Thu, 18 Feb 2021 08:05 AM (IST) Updated:Thu, 18 Feb 2021 08:05 AM (IST)
Uttarakhand Weather Update: उत्‍तराखंड में आज करवट लेगा मौसम, पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में हो सकती है बारिश
उत्‍तराखंड में आज करवट लेगा मौसम, पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में हो सकती है बारिश।

जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्‍तराखंड में आज मौसम करवट ले सकता है। गुरुवार को पहाड़ों की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हो सकती है। जबकि मैदानी इलाकों में हल्‍की बारिश का अनुमान है। वहीं, पिछले कुछ दिनों से तापमान लगातार चढ़ रहा है, जिससे दिन के समय गर्मी का एहसास होने लगा है। देहरादून और हरिद्वार समेत आसपास के इलाकों में दिन में चटख धूप खिल रही है। पहाड़ों हल्की हवा चलने से मौसम सुहावना है। बीते 11 दिन में दून का अधिकतम तापमान करीब आठ डिग्री सेल्सियस से अधिक बढ़ गया।

छात्र-छात्राओं को बांटे ऊनी वस्त्र

पब्लिक इंटर कॉलेज डोईवाला के सेवानिवृत्त शिक्षक शंभू प्रसाद नौटियाल ने बुधवार को विद्यालय के जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को ऊनी वस्त्र वितरित किए। विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार ने कहा कि विद्यालय में अधिकांश छात्र छात्राएं निर्धन परिवारों से आते है। ऐसे में समाज के प्रबुद्ध नागरिकों व पूर्व शिक्षकों द्वारा इस प्रकार की सहायता एक विद्यार्थी  की पढ़ाई में सहारा बनती है। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक मनोज नौटियाल, ज्ञानमाला नौटियाल, शिक्षक अश्विनी गुप्ता, वरिष्ठ लिपिक आशुतोष डबराल आदि उपस्थित थे।

 

मौसम रुड़की

शहर और आसपास के क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान

सूर्य :6.10 (अस्त) : 6.56 (उदय-कल)

तापमान 26.5 (अधि.) 9.5 (न्यून.)

आद्रर्ता 96 (अधि.)  22 (न्यून.)

यह भी पढ़ें-Uttarakhand Weather Update: वसंत पंचमी पर सूरज ने तरेरी आंखें, पारे में तेजी से उछाल

सुसवा नदी का किया जाए साफ 

डोईवाला के सिमलास ग्रांट के पूर्व प्रधान उमेद बोरा ने प्रदेश सरकार से सुसवा नदी को साफ करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सुसवा नदी में नालों का गंदा पानी रिस्पना नदी के माध्यम से पहुंच रहा है। जिससे सुसवा नदी का पानी पूरी तरह विषैला हो चुका है। इससे ना तो खेती में ङ्क्षसचाई हो रही है। और ना ही यह पानी पीने योग्य है। उन्होंने सरकार से इस दिशा में कार्रवाई कर प्रदूषित सुसवा नदी करने की मांग की है। 

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी