सिटी: झाझरा रेंज में तस्करों ने खैर के 14 पेड़ों पर चलाई आरियां

विकासनगर देहरादून वन प्रभाग की झाझरा रेंज के कक्ष संख्या डूंगा 12 में तस्करों ने कुल 14 खेर के पेड़ों पर आरिया चला दी और लकड़ी को किसी वाहन पर लादकर लेकर चले गए। दूसरे दिन गुरुवार को रेंजर वन टीम के साथ मौके पर पहुंचे और अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Oct 2020 07:12 PM (IST) Updated:Fri, 02 Oct 2020 05:06 AM (IST)
सिटी: 
झाझरा रेंज में तस्करों ने खैर के 14 पेड़ों पर चलाई आरियां
सिटी: झाझरा रेंज में तस्करों ने खैर के 14 पेड़ों पर चलाई आरियां

जागरण संवाददाता, विकासनगर: देहरादून वन प्रभाग की झाझरा रेंज के कक्ष संख्या डूंगा 12 में तस्करों ने खैर के 14 पेड़ों पर आरियां चला दी। वन प्रभाग कर्मियों की गश्त को धता बताते हुए तस्कर पेड़ों की लकड़ियां भी ले उड़े। गुरुवार सुबह रेंजर को खैर के पेड़ों के अवैध पातन का पता चला। रेंजर ने मौका मुआयना करने के बाद अज्ञात तस्करों के खिलाफ केस दर्ज किया। रेंज टीम ने तस्करों की तलाश को सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले, लेकिन अभी तक वन टीम के हाथ कोई सुराग नहीं लग पाया है।

झाझरा रेंज कर्मियों की निष्क्रिय कार्यशैली के चलते तस्करों ने बुधवार की रात में किसी समय रेंज के कक्ष संख्या डूंगा 12 में खैर के पेड़ों पर आरियां चला दी। गुरुवार सुबह खैर के पेड़ों पर आरियां चलने की सूचना पर रेंजर विनोद चौहान टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जंगल में कटे पेड़ों की गिनती के बाद लकड़ी लेकर जाने में प्रयुक्त वाहन के टायरों के निशान दिखाई दिए। रेंजर ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ केस दर्ज करने के साथ ही उन सभी रास्तों के सीसीटीवी फुटेज चेक किए, जिनसे होकर तस्कर जा सकते हैं। रेंजर विनोद चौहान के अनुसार आजकल कंडौली क्षेत्र में गुलदार की दस्तक के चलते वन टीम की ज्यादा गश्त है। इसी का फायदा उठाते हुए तस्करों ने रेंज के कक्ष संख्या डूंगा 12 में खैर के 14 पेड़ों पर आरियां चला दी। अज्ञात में केस दर्ज कर तस्करों की तलाश की जा रही है। काटकर तस्करों की तलाश की जा रही है। मौके पर लकड़ी ले जाने में प्रयुक्त पिकअप वाहन के टायरों के निशान मिले हैं। तस्करों का सुराग लगाने को क्षेत्र के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। रेंजर ने खैर के पेड़ों के अवैध पातन में वन कर्मियों की संलिप्तता के आरोपों को सिरे से नकार दिया।

chat bot
आपका साथी