ऋषिकेश आ रही एक कार खाई में गिरी, छह लोग घायल

ऋषिकेश आ रही एक स्विफ्ट कार दिउली से करीब 5 किलोमीटर पहले पइया गांव के पास गहरी खाई में गिर गई। हादेस में छह लोग घायल हो गए।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Sat, 23 Feb 2019 02:11 PM (IST) Updated:Sat, 23 Feb 2019 02:11 PM (IST)
ऋषिकेश आ रही एक कार खाई में गिरी, छह लोग घायल
ऋषिकेश आ रही एक कार खाई में गिरी, छह लोग घायल

ऋषिकेश, जेएनएन। यमकेश्वर प्रखंड के मांगथा गांव से ऋषिकेश आ रही एक स्विफ्ट कार दिउली से करीब 5 किलोमीटर पहले पइया गांव के पास गहरी खाई में गिर गई। गनीमत यह रही की कार खाई में गिरने के बाद झाड़ियों में फस कर रुक गई। कार में सवार 6 लोग घायल हुए हैं। जिन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश लाया गया है।

जानकारी के मुताबिक, मागथा गांव निवासी कमलेश कुकरेती पुत्र चमनलाल 28 वर्ष का एक रोज पूर्व विवाह हुआ था। शनिवार को वह अपनी पत्नी सोनिया (25 वर्ष) व चार अन्य परिजनों के साथ पत्नी के मायके 14 बीघा ऋषिकेश आ रहा था। पइया गांव के समीप सुबह करीब 10 बजे उनकी कार खाई में लुढ़क गई। नीचे जाकर खाई में झाड़ियों के बीच कार फंस गई।

आसपास क्षेत्र के ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर घायलों को खाई से बाहर निकाला। स्थानीय वाहनों के जरिए कमलेश और उसकी पत्नी सोनिया सहित घायल चार अन्य लोगों को एम्स लाया गया। घायलों में साहिल (15 वर्ष) पुत्र दिनेश चंद्र, साक्षी (12 वर्ष) पुत्री दिनेश चंद्र, सुमित (22 वर्ष) पुत्र जवाहर सिंह और कौशल (19 वर्ष) पुत्र जवाहर सिंह सभी निवासी 14 बीघा का ऋषिकेश शामिल है।

यह भी पढ़ें: बेलगाम वाहन की टक्कर से ममेरे-फूफेरे भाइयों की मौत

यह भी पढ़ें: खाई में गिरा बोलेरो वाहन, एक व्‍यक्ति की हुई मौत

यह भी पढ़ें: बेकाबू बस ने रिटायर वन दरोगा को कुचला, मौत

chat bot
आपका साथी