रामनवमी पर नगर में निकाली शोभायात्रा

ऋषिकेश: रामनवमी तीर्थनगरी में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। पर्व पर हजारों लोगों ने गंगा में ड

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Mar 2018 09:14 PM (IST) Updated:Sun, 25 Mar 2018 09:14 PM (IST)
रामनवमी पर नगर में 
निकाली शोभायात्रा
रामनवमी पर नगर में निकाली शोभायात्रा

ऋषिकेश: रामनवमी तीर्थनगरी में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। पर्व पर हजारों लोगों ने गंगा में डुबकी लगाई। साथ दान भी किया। त्रिवेणी घाट स्थित रघुनाथ मंदिर में विशेष पूजा अर्चना कर भगवान राम का जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने नगर क्षेत्र में भव्य शोभायात्रा भी निकाली। त्रिवेणी घाट से शुरू हुई शोभायात्रा घाट रोड, मेन बाजार, क्षेत्र रोड, मुखर्जी रोड होते हुए पुन: मंदिर परिसर में पहुंच कर समाप्त हुई। भगवान रघुनाथ की आरती के पश्चात प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष महेश कुमार, मंत्री सूर्य प्रकाश सिंघल, नरेश कुमार, ब्रह्मप्रकाश, विनीत, आशू ¨सघल, योगेंद्र मोहन, रोहिताश, किशोर बहुगुणा, सत्य प्रसाद आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राहुल शर्मा ने किया।

chat bot
आपका साथी