प्रतियोगिता के तीसरे दिन खिलाड़ियों लगाया सटीक निशाना

विकासनगर 19वीं उत्तराखंड राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता में प्रदेश के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के तीसरे दिन सटभ्क निशाना लगया। इसमें प्रदेश के विभिन्न राज्यों से कुल 750 खिलाड़ियो ंने अपना नामांकन कराया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Feb 2021 04:19 AM (IST) Updated:Sat, 06 Feb 2021 04:19 AM (IST)
प्रतियोगिता के तीसरे दिन खिलाड़ियों लगाया सटीक निशाना
प्रतियोगिता के तीसरे दिन खिलाड़ियों लगाया सटीक निशाना

संवाद सहयोगी, विकासनगर: 19वीं उत्तराखंड राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता में प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदान प्रदर्शन किया। पुरूष व महिला वर्ग के बीच आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से कुल 750 खिलाड़ियों ने अपना नामांकन कराया है।

पौंधा के मझोंन स्थित जसपाल राणा निशानेबाजी संस्थान में चल रही प्रतियोगिता के तीसरे दिन प्रदेश के खिलाड़ियों ने सटीक निशाने लगाए। प्रतियोगिता में दस मीटर एयर राइफल पुरुष वर्ग में अंकुर कुमार ने 371 अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में प्रियंक कुमार चौहान 366 अंक लेकर दूसरे स्थान पर बढ़त बनाए हुए हैं। दस मीटर महिला वर्ग में डोली राजपूत ने 374 अंक लेकर प्रथम स्थान व दीपिका चौधरी ने 335 अंक लेकर दूसरे स्थान पर जगह बनाई है। दस मीटर पिस्टल के पुरुष वर्ग में अभिनव पांडेय ने 371 अंक लेकर प्रथम स्थान पर चल रहे हैं। इसी इवेंट में आकाश कुमार 353 अंक लेकर दूसरे स्थान पर जगह बनाए हुए हैं। 50 मीटर राइफल प्रोन के पुरुष वर्ग में सैफ राजा 268 अंक लेकर प्रथम स्थान व नितिन थापा 281 अंक लेकर दूसरे स्थान पर बढ़त बनाए हुए हैं। 50 मीटर राइफल प्रोन के महिला वर्ग में प्रियांशी गट्टानी 280 अंक लेकर पहले व प्रिया कैंतूरा 278 अंक लेकर दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। राज्य राइफल संघ के जनरल सेक्रेटरी सुभाष राणा ने बताया कि प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाडि़यों का चयन ऑल इंडिया जीवी मावलंकर नार्थ जोन निशानेबाजी के लिए किया जाएगा। इस दौरान द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित पूर्व खेल मंत्री नारायण सिंह राणा, राजू राणा, अशोक शाही, योगेश शर्मा, संजय कुमार, आनंद रावत, रोशन रावत, अनूप पोखरियाल, सुमित शर्मा, सुरेंद्र सिंह राणा, रोहित प्रजापति, प्रेम प्रकाश, रजत शर्मा, सूरज बिष्ट, विस्मित रैठवाण, मनीष कुमार, अनिल कवि आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी