प्रकाश पर्व पर शबद कीर्तन से संगत निहाल

विकासनगर सोमवार को पछवादून व जौनसार-बावर के गुरुद्वारों में गुरु नानक देव का प्रकाशोत्सव मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 01 Dec 2020 12:29 AM (IST) Updated:Tue, 01 Dec 2020 12:29 AM (IST)
प्रकाश पर्व पर शबद कीर्तन से संगत निहाल
प्रकाश पर्व पर शबद कीर्तन से संगत निहाल

जागरण संवाददाता, विकासनगर: सोमवार को पछवादून व जौनसार-बावर के गुरुद्वारों में गुरु नानक देव जी का 551 वां प्रकाशोत्सव पूरे श्रद्धाभाव से मनाया गया। प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा विकासनगर व अजीतनगर में गुरुद्वारा साहिब में कीर्तन दरबार सजा। रागी जत्थों ने शबद कीर्तन कर संगत को निहाल कर दिया। कोरोना महामारी के चलते गुरुद्वारों में श्रद्धालुओं ने शारीरिक दूरी के नियमों का पूरी तरह से पालन किया। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण गुरुद्वारों में आने वाली संगत के लिए थर्मल स्क्रीनिग और सैनिटाइजेशन आदि की व्यवस्था भी की गई थी।

गुरुनानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर सुबह से ही गुरुद्वारों में मत्था टेकने के लिए श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में प्रभातफेरियां भी निकाली गई। रागी जत्थों ने गुरुद्वारों में कीर्तन दरबार सजाया और शबद कीर्तन प्रस्तुत कर मौजूद संगत को निहाल कर दिया। जप नाम वाहे गुरु, वाहे की गुरु की खालसा, वाहे गुरु की फतह आदि जयकारों से समूचा गुरुघर गूंज उठा। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा अजीतनगर में मुख्य सेवादार गुरजीत सिंह, सचिव हरपाल सिंह, कोषाध्यक्ष प्रताप सिंह, हरपाल सिंह, बलवीर सिंह, प्रीतपाल सिंह, अरविद सिंह, बलजीत आदि मौजूद रहे। वहीं विकासनगर के गुरुद्वारे में भी प्रकाश पर्व पर विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। गुरुघर में श्रद्धालुओं के मत्था टेकने आने का क्रम सुबह से शाम तक चला। सिख संगत ने शबद कीर्तन गान करने के साथ ही सेवा भी दी। इस मौके पर प्रधान सरदार जगमोहन सिंह, तीरथ सिंह, अजीत कोचर, उजागर सिंह, अमरजीत राजू, मंदीप सिंह, सरविदर सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी