Dehradun Dengue Update: दून में लगातार गहरा रहा डेंगू का डंक, सात नए मरीज मिले आंकड़ा

Dehradun Dengue Update दून औरआस-पास के क्षेत्रों में डेंगू की बीमारी फैलाने वाले एडीज मच्छर की सक्रियता बढ़ी है। शुरुआत में जहा कुछ क्षेत्रों में ही डेंगू का प्रभाव था वह अब जगह-जगह अपना असर दिखाने लगा है। सोमवार को भी दून में सात में डेंगू की पुष्टि हुई है।

By Edited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 08:00 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 08:59 AM (IST)
Dehradun Dengue Update: दून में लगातार गहरा रहा डेंगू का डंक, सात नए मरीज मिले आंकड़ा
Dehradun Dengue Update: दून में लगातार गहरा रहा डेंगू का डंक।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Dehradun Dengue Update डेंगू का कहर थमने के बजाय बढ़ता जा रहा है। दून औरआस-पास के क्षेत्रों में डेंगू की बीमारी फैलाने वाले एडीज मच्छर की सक्रियता बढ़ी है। शुरुआत में जहा कुछ क्षेत्रों में ही डेंगू का प्रभाव था वह अब जगह-जगह अपना असर दिखाने लगा है। सोमवार को भी दून में सात और व्यक्तियों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें तीन महिलाएं व चार पुरुष शामिल हैं, जिसके बाद जनपद में अब तक डेंगू के 88 मामले सामने आ चुके हैं। अच्छी बात यह है कि अभी तक डेंगू से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है।

जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण अधिकारी सुभाष जोशी ने बताया कि जिन तीन महिलाओं में डेंगू की पुष्टि हुई है वह तरुण विहार, जाखन व घटाघर की निवासी हैं। इनकी उम्र से 50 से 66 वर्ष के बीच है। वहीं जागृति एन्कलेव में चार वर्षीय बच्चे में भी डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके अलावा आदर्श नगर निवासी 19 वर्षीय युवक, त्यागी रोड निवासी 26 वर्षीय युवक व इंदिरापुरम निवासी 31 वर्षीय व्यक्ति में भी डेंगू की पुष्टि हुई है।

इनमें दो मरीज मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं। फिलहाल सभी का स्वास्थ्य ठीक है। उन्होंने बताया कि डेंगू प्रभावित व संभावित क्षेत्रों में नगर निगम के सहयोग से दवा का छिड़काव व फागिंग की गई है। डेंगू से बचाव के लिए आम जनमानस को जागरूक किया जा रहा है और अलग-अलग घरों का सर्वे भी किया गया। जिन घरों में मच्छर का लार्वा मिला है उसे मौके पर ही नष्ट किया गया है।

राजेंद्र बने क्षेत्रीय अध्यक्ष

उत्तराखंड वन विकास निगम चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संगठन के क्षेत्रीय कार्यकारिणी के चुनाव में राजेंद्र प्रसाद भट्ट को अध्यक्ष चुना गया। वहीं दिग्पाल बर्तवाल क्षेत्रीय मंत्री चुने गए। चंद्रबनी डिपो में आयोजित चुनाव में उक्त पदों के अलावा अन्य पदों पर भी चयन हुआ। इसमें तरमीम अहमद को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, रतन सिंह चौहान को संगठन मंत्री, ललित कुमार को संयुक्त मंत्री, मदन मोहन जोशी को प्रचार मंत्री चुना गया।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Coronavirus Update: उत्‍तराखंड में आज सामने आए कोरोना के 11 नए मामले, 16 हुए स्वस्थ

chat bot
आपका साथी