उम्मेदपुर-नयागांव बाईपास मार्ग को टीम ने किया सर्वे

विकासनगर सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के उम्मेदपुर से नयागांव तक बनने वाले बाईपास मार्ग का निरीक्षण किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 02:31 AM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 02:31 AM (IST)
उम्मेदपुर-नयागांव बाईपास मार्ग को टीम ने किया सर्वे
उम्मेदपुर-नयागांव बाईपास मार्ग को टीम ने किया सर्वे

संवाद सहयोगी, विकासनगर: सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के उम्मेदपुर से नयागांव तक बनने वाले बाईपास मार्ग के लिए कई विभागों की टीम ने संयुक्त रूप से सर्वे किया। मार्ग के निर्माण से शिमला बाईपास क्षेत्र के गांवो का देहरादून से संपर्क आसान हो जाएगा। सर्वे के दौरान मौजूद क्षेत्रीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि बाईपास मार्ग क्षेत्र की जनता के लिए बेहद लाभदायक साबित होगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों को मार्ग के शीघ्र निर्माण का भरोसा भी दिलाया।

सहसपुर क्षेत्र के नयागांव से उम्मेदपुर तक बनने वाले बाईपास के लिए राजस्व विभाग, वन विभाग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने मार्ग निर्माण के काम में आने वाली भूमि के प्रकार और अन्य तकनीकी बिदुओं का सर्वे किया। बताते चलें, शिमला बाईपास के ग्रामीण इलाकों के लिए बाईपास मार्ग काफी सुविधाजनक रहेगा। क्षेत्र के लगभग एक दर्जन से अधिक गांवों के निवासियों को इस मार्ग के बनने से देहरादून तक आवाजाही में पंद्रह किलोमीटर की दूरी कम हो जाएगी। इसके आलवा देहरादून होकर दिल्ली जाने वाले क्षेत्र के यात्रियों को भी काफी आसानी इस मार्ग के निर्माण से हो जाएगी। उधर, सर्वे के दौरान उपस्थित रहे क्षेत्रीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि सरकार क्षेत्र के निवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए निरतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा मार्ग का निर्माण कार्य शीघ्र ही प्रारंभ कराया जाएगा। इस अवसर पर क्षेत्र के ग्रामीणों ने विधायक की इस पहल का स्वागत किया। इस दौरान सर्वेयर विजेंद्र पांडेय, लोनिवि के सहायक अभियंता मुकेश कुमार, शक्ति आर्या, प्रदीप सिंह, राकेश सिंह उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी