वरिष्ठ पत्रकार अनूप गैरोला का आकस्मिक निधन, हरि‍द्वार में किया गया अंतिम संस्‍कार

शनिवार को वरिष्ठ पत्रकार अनूप गैरोला का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन पर पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Sun, 18 Nov 2018 09:15 AM (IST) Updated:Sun, 18 Nov 2018 09:15 AM (IST)
वरिष्ठ पत्रकार अनूप गैरोला का आकस्मिक निधन, हरि‍द्वार में किया गया अंतिम संस्‍कार
वरिष्ठ पत्रकार अनूप गैरोला का आकस्मिक निधन, हरि‍द्वार में किया गया अंतिम संस्‍कार

देहरादून, जेएनएन। वरिष्ठ पत्रकार अनूप गैरोला का शनिवार को आकस्मिक निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन पर पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है। राज्यपाल, मुख्यमंत्री, कांग्रेस, भाजपा सहित विभिन्न राजनैतिक, सामाजिक और पत्रकार संगठनों ने उनके निधन पर दुख जताया है।

वरिष्ठ पत्रकार व प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अनूप गैरोला विभिन्न समाचार पत्रों और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में अपनी सेवाएं दे चुके थे। उनका कुछ दिन पहले ही राजधानी के एक अस्पताल में पैर का ऑपरेशन हुआ था। जिसके बाद उनको अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। तीन दिन पहले अचानक उन्हें सांस लेने में  दिक्कत होने लगी। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां शनिवार सुबह उनका देहांत हो गया। 

अनूप गैरोला 49 वर्ष के थे। वह अपने पीछे एक बेटा, बेटी, पत्नी और मां को छोड़ गए हैं। उनका पार्थिव शरीर शनिवार देर शाम दिल्ली से सरस्वती विहार स्थित उनके आवास पहुंचा। रविवार को हरिद्वार में  उनका अंतिम संस्कार किया गया। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि उनके शोक संतप्त परिवार को भगवान दुख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करे। इसके अतिरिक्त कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, भाजपा प्रदेशध्यक्ष अजय भट्ट, प्रदेश मीडिया प्रभारी भाजपा देवेंद्र भसीन, पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, मातबर सिंह कंडारी ने कहा कि गैरोला का निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूर्णीय क्षति है। 

यह भी पढ़ें: पंचतत्व में विलीन हुए नारायण, सीएम समेत राजनीतिक हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि

यह भी पढ़ें: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उदयवीर सिंह का निधन

यह भी पढ़ें: ओलंपिक में अमेरिका पर पांच गोल दागने वाले हॉकी खिलाड़ी हरदयाल सिंह का निधन

chat bot
आपका साथी