यहां एक साल के अंदर सभी प्रमुख सड़कें सीसीटीवी से होंगी लैस, जानिए

देहरादून की सभी प्रमुख सड़कें जल्द ही सीसीटीवी से लैस हो जाएंगी। जिससे शहर की सुरक्षा व्यवस्था और भी पुख्ता हो सकेगी।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 01:57 PM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 01:57 PM (IST)
यहां एक साल के अंदर सभी प्रमुख सड़कें सीसीटीवी से होंगी लैस, जानिए
यहां एक साल के अंदर सभी प्रमुख सड़कें सीसीटीवी से होंगी लैस, जानिए

देहरादून, [जेएनएन]: माय सिटी माय प्राइड में सिक्योरिटी भी एक पिलर है। इसकी अहमियत देखते हुए शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि शहर की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने के लिए सीसीटीवी कैमरों का जाल बिछाया जाएगा। एक साल के भीतर सभी प्रमुख सड़कों को सीसीटीवी कैमरे लगा दिए जाएंगे। 

शहरी विकास मंत्री कौशिक ने कहा कि इस काम में विभिन्न संगठनों लिया जाएगा। साथ ही विधायकों से भी सहयोग का आह्वान किया गया है। इसी क्रम में अपर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि निकट भविष्य में सीसीटीवी कैमरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। इसके साथ ही निगरानी तंत्र को भी बेहतर बनाने के प्रयास होंगे, ताकि कोई भी अपराधी बच कर निकल न सके। 

महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती ने कहा कि महिला सुरक्षा पर पुलिस का विशेष ध्यान हैं। आज दून में हर थाने में एक महिला सब इंस्पेक्टर की तैनाती की गई है और हर थाने में चार से 10 महिला कांस्टेबलों को भी तैनात किया गया है। महिला सुरक्षा के लिए उन्हें आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए जा रहे हैं। 

केवल विहार को मॉडल कॉलोनी बनाने में करें सहयोग 

केवल विहार सोसाइटी की ओर से कहा गया कि यहां के नागरिकों के सहयोग से कूड़ा निस्तारण की दिशा में उन्होंने बेहतरीन काम किया है। इसके फलस्वरूप नगर निगम ने  सोसाइटी को अवार्ड भी दिया था। यहां के प्रतिनिधियों ने मांग उठाई कि कॉलोनी को मॉडल रूप देने के लिए पूरे क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने चाहिए। रायपुर क्षेत्र के विधायक उमेश शर्मा काऊ ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह इस काम में सहयोग करेंगे। इसके अलावा अपर पुलिस महानिदेशक ने एसएसपी को निर्देश दिए कि पुलिस के पास इस मद में जो फंड है, उससे भी सहयोग करने के प्रयास किए जाएं। 

यह भी पढ़ें: काल्पनिक नहीं, जल्द दौड़ती दिखेगी मोनो और मेट्रो रेल

यह भी पढ़ें: 'माय सिटी माय प्राइड फोरम' में बोले सीएम, दून की बेहतरी को होंगे हरसंभव प्रयास

यह भी पढ़ें: विदेशियों ने पहाड़ की शांत वादियों को बनाया समाजसेवा की कर्मभूमि

chat bot
आपका साथी