बुधवार से दो घंट का कार्य बहिष्कार करेंगे सचिवालय कर्मी, पढ़िए पूरी खबर

मांगों पर सहमति के बावजूद शासनादेश जारी न होने से सचिवालय कर्मियों ने आंदोलन का रास्ता अपना लिया है। सचिवालय संघ ने कल बुधवार से आंदोलन करने का निर्णय लिया है। पहले तीन दिन सचिवालय कर्मी दो घंटे का कार्य बहिष्कार करेंगे।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Tue, 23 Nov 2021 09:12 PM (IST) Updated:Tue, 23 Nov 2021 09:12 PM (IST)
बुधवार से दो घंट का कार्य बहिष्कार करेंगे सचिवालय कर्मी, पढ़िए पूरी खबर
मांगों पर सहमति के बावजूद शासनादेश जारी न होने से आक्रोशित सचिवालय कर्मियों ने आंदोलन का रास्ता अपना लिया है।

राज्य ब्यूरो, देहारदून। मांगों पर सहमति के बावजूद शासनादेश जारी न होने से आक्रोशित सचिवालय कर्मियों ने आंदोलन का रास्ता अपना लिया है। इस कड़ी में सचिवालय संघ ने बुधवार से आंदोलन करने का निर्णय लिया है। इस कड़ी में पहले तीन दिन सचिवालय कर्मी दो घंटे का कार्य बहिष्कार करेंगे। इसके बाद कार्य बहिष्कार का समय बढ़ाया जाता रहेगा। सात दिसंबर से सचिवालय कर्मियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी।

सचिवालय संघ की मंगलवार को सचिवालय परिसर स्थित एटीएम चौके पर आमसभा हुई। इस दौरान वक्ताओं ने सचिवालय प्रशासन पर लिखित सहमति देने के बावजूद मांगों पर शासनादेश जारी न करने का आरोप लगाया। इसके साथ ही कैबिनेट के निर्णय के अनुसार गोल्डन कार्ड की प्रक्रिया न बदलने को लेकर नाराजगी जताई गई। संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी और महासचिव विमल जोशी ने बताया कि संघ ने इसके विरोध में चरणबद्ध तरीके से आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत 24 से 26 नवंबर तक दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया जाएगा।

29 नवंबर से एक दिसंबर तक तीन घंटे का कार्यबहिष्कार किया जाएगा। दो और तीन दिसंबर को चार घंटे का कार्यबहिष्कार होगा। छह दिसंबर को संघ लंबित मांगों पर शासन स्तर से हुई प्रगति की समीक्षा करेगा और मंगलवार सात दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यबहिष्कार सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इस दौरान कोई भी सदस्य कार्यालय में नहीं जाएगा। संघ के निर्णय के विरुद्ध जाने वालों पर संघ के संविधान के अनुसार कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें:- परिवहन विभाग के मिनिस्टीरियल संवर्ग के ढांचे का संशोधित शासनादेश जारी, हड़ताल समाप्त

-----------------------------------

भाजयुमो ने शुरू किया नव मतदाता अभियान

आगामी चुनाव को लेकर भाजपा ने धरातल पर तैयारी शुरू कर दी है। विभिन्न अभियान चलाकर आम जन को पार्टी से जोडऩे की मुहिम चल रही है। इसी क्रम में भाजयुमो ने नव मतदाता अभियान शुरू किया है। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल के आह्वान पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सागर सोनकर के नेतृत्व में करनपुर क्षेत्र में नव मतदाता अभियान की शुरुआत की गई। जिसमें 450 के करीब युवाओं ने सदस्यता ली। डीएवी कालेज के बाहर 350 छात्रों ने सदस्यता ग्रहण की और घंटाघर में 100 व्यक्तियों ने भाजपा की सदस्यता ली। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, पूर्व युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष श्याम पंत, श्याम सुंदर चौहान, सौरव कपूर, रोहित चौहान राजा, दीपक सकलानी, अनुराग गोयल आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी