CM के मुख्य सलाहकार शत्रुघ्न सिंह से सचिवालय संघ ने की मुलाकात, सामने रखीं कार्मिकों की समस्याएं

सचिवालय संघ ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के मुख्य सलाहकार शत्रुघ्न सिंह से मुलाकात कर उन्हें सचिवालय कार्मिकों के गोल्डन कार्ड और निजी सचिव संवर्ग की पदोन्नति न होने संबंधी समस्याओं से अवगत कराया है। मुख्य सलाहकार ने संघ को अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Mon, 24 May 2021 06:03 PM (IST) Updated:Mon, 24 May 2021 06:03 PM (IST)
CM के मुख्य सलाहकार शत्रुघ्न सिंह से सचिवालय संघ ने की मुलाकात, सामने रखीं कार्मिकों की समस्याएं
CM के मुख्य सलाहकार शत्रुघ्न सिंह से सचिवालय संघ ने की मुलाकात। प्रतीकात्मक फोटो

राज्य ब्यूरो, देहरादून। सचिवालय संघ ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के मुख्य सलाहकार शत्रुघ्न सिंह से मुलाकात कर उन्हें सचिवालय कार्मिकों के गोल्डन कार्ड और निजी सचिव संवर्ग की पदोन्नति न होने संबंधी समस्याओं से अवगत कराया है। मुख्य सलाहकार ने संघ को संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया।

सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी और महासचिव विमल जोशी के नेतृत्व में संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को मुख्य सलाहकार शत्रुघ्न सिंह से मुलाकात की। इस दौरान संघ ने उन्हें बताया की अटल आयुष्मान योजना के तहत सरकारी कर्मचारियों को दिए गए गोल्डन कार्ड में कई खामियां सामने आने के कारण इसका लाभ कर्मचारियों को नहीं मिल पा रहा है। सचिवालय प्रशासन निजी सचिव संवर्ग में दो वर्ष से अधिक समय से पदोन्नति प्रक्रिया लंबित रखे हुए है। इस संबंध में संघ द्वारा सरकार व शासन से लगातार पत्राचार भी किया जा रहा है।

इस पर मुख्य सलाहकार ने राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण और सचिवालय प्रशासन के अधिकारियों से वार्ता कर इन समस्याओं के निस्तारण का भी आश्वासन दिया। संघ ने उम्मीद जताई है कि मुख्य सलाहकार के शासन में उच्च पदों पर किए गए कार्यों के अनुभव का लाभ सरकार व कर्मचारियों को मिलेगा। प्रतिनिधिमंडल में संघ के उपाध्यक्ष सुनील लखेडा, कोषाध्यक्ष बची सिंह एवं अन्य सदस्य शामिल थे।

समीक्षा अधिकारी का निधन

सचिवालय में तैनात समीक्षा अधिकारी व राज्य आंदोलनकारी संदीप मोहन चमोला का कोरोना के कारण निधन हो गया। वह एम्स, ऋषिकेश में भर्ती थे। उनके निधन पर सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी, सचिवालय समीक्षा अधिकारी संघ के अध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली व सचिवालय संघ के पूर्व महासचिव राकेश जोशी ने शोक प्रकट किया है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में कोरोना के कारण फिर अटका माडल जेल मैन्युअल, वर्षों पुराने कानून से ही चल रहा काम

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी