खंड शिक्षाधिकारी एस चंद बोले, बिन विज्ञान है जीवन अधूरा Dehradun News

समाज को अंधविश्वास से मुक्ति दिलाने का संदेश देने को आयोजित दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव का शुक्रवार को समापन हुआ।

By Edited By: Publish:Fri, 01 Nov 2019 07:58 PM (IST) Updated:Wed, 13 Nov 2019 07:19 AM (IST)
खंड शिक्षाधिकारी एस चंद बोले, बिन विज्ञान है जीवन अधूरा Dehradun News
खंड शिक्षाधिकारी एस चंद बोले, बिन विज्ञान है जीवन अधूरा Dehradun News

चकराता, जेएनएन। कैंट इंटर कॉलेज में समाज को अंधविश्वास से मुक्ति दिलाने का संदेश देने को आयोजित दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव का शुक्रवार को समापन हुआ। महोत्सव में आयोजित प्रदर्शनी में अमन, रौनक, मनीषा, सुमन, सूरज, सचिन और सपना ने अपने अपने वर्गो में बाजी मारी।

राज्य शैक्षिक और अनुसंधान प्रशिक्षण परिषद उत्तराखंड के तत्वावधान में यह विज्ञान महोत्सव आयोजित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि खंड शिक्षाधिकारी चकराता डॉ. एस चंद ने महोत्सव का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि विज्ञान बिना हम सभी का जीवन अधूरा है। समाज को अंधविश्वास से मुक्त दिलाने के लिए शिक्षक और विद्यार्थी अहम भूमिका निभा सकते हैं। हमें इसे अपनी जिम्मेदारी समझते हुए समाज को इन अंधविश्वासों से मुक्ति दिलाना ही होगा। विज्ञान महोत्सव में सीनियर व जूनियर वर्ग के लिए विज्ञान प्रदर्शनी, कक्षा आठ से 10 तक के लिए विज्ञान ड्रामा, कक्षा छह से 12 तक अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। 

समापन पर यशवंत बड़थ्वाल प्रधानाचार्य हाईस्कूल मैन्द्रथ, पीएल धीमान प्रधानाचार्य राइंका चकराता, सुधा बड़थ्वाल प्रधानाचार्य कैंट इंटर कॉलेज चकराता, रूपराम नेगी, ओमप्रकाश लखेड़ा, तिलक सिंह चौहान, शमशेर सिंह चौहान, बलवंत सिंह, ममता वशिष्ट, खुशीराम जोशी, दीपक विश्नोई, लक्ष्मी सिमल्टी आदि मौजूद रहे। 

विभिन्न प्रतियोगिताओं का परिणाम 

विज्ञान प्रदर्शनी (जूनियर वर्ग): स्वच्छता और स्वास्थ्य विषय पर अमन कुमार कैंट इंटर कॉलेज चकराता प्रथम। संसाधन प्रबंधन विषय पर माडल में रौनक राइंका चिल्हाड प्रथम। औद्योगिक विकास माडल में मनीषा खन्ना राइंका क्वांसी प्रथम। विज्ञान प्रदर्शनी-(सीनियर वर्ग): कृषि पद्धति में सुमन राइंका दसऊ प्रथम, सूरज थापा हाई स्कूल मैपावटा द्वितीय।

यह भी पढ़ें: नौसेना की पनडुब्बियों के पेरिस्कोप का निर्माण होगा देहरादून में, पढ़िए पूरी खबर

स्वच्छता और स्वास्थ्य विषय पर सचिन राइंका मेहरावना प्रथम, सपना राइंका दसऊ द्वितीय। संसाधन प्रबंधन पर माडल में प्रदीप राइंका दसऊ प्रथम और अर्चना कैंट इंटर कॉलेज द्वितीय। औद्योगिक विकास के मॉडल में रोहित राइंका दसऊ प्रथम आयुष शर्मा हाईस्कूल अणु द्वितीय। परिवहन और संचार विषय में शुभम राइंका प्रथम, मोनू राइंका सावड़ा द्वितीय। गणितीय प्रतिरूपण में प्रियंका चौहान राइंका ग्वासा पुल प्रथम और मुकेश राइंका दसऊ द्वितीय। 

यह भी पढ़ें: विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, ये रहे विजेता

विज्ञान मेला: राइंका मेहरावना की रवीना और श्रेया प्रथम, राइंका कोटी कनासर की पूजा बिष्ट और अंजलि चौहान द्वितीय। विज्ञान ड्रामा में कैंट इंटर कॉलेज प्रथम व राइंका दसऊ द्वितीय।

यह भी पढ़ें: यहां अब मॉडल इंटर्नशिप से जुड़ेंगे इंजीनियरिंग के छात्र, जानिए

chat bot
आपका साथी