राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज के सत्यनारायण सेक्शन में लगी आग से जंगल जलकर राख

रायवाला में राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज के सत्यनारायण सेक्शन के जंगल में अचानक आग लगने से कई हेक्टेयर एरिया में वन संपदा जलकर राख हो गई। वन कर्मियों ने ग्रामीणों व फायर ब्रिगेड की मदद से करीब छह घन्टे के बाद आग को नियंत्रित करने में सफलता पायी।

By Sumit KumarEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 06:51 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 10:45 PM (IST)
राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज के सत्यनारायण सेक्शन में लगी आग से जंगल जलकर राख
सत्यनारायण सेक्शन के जंगल में अचानक आग लगने से कई हेक्टेयर एरिया में वन संपदा जलकर राख हो गई।

संवाद सूत्र, रायवाला: रायवाला में राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज के सत्यनारायण सेक्शन के जंगल में अचानक आग लगने से कई हेक्टेयर एरिया में वन संपदा जलकर राख हो गई। वन कर्मियों ने ग्रामीणों व फायर ब्रिगेड की मदद से करीब छह घन्टे की मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित करने में सफलता पायी। आशंका जताई जा रही है कि कई वन्यजीव भी आग की चपेट में आए होंगे। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। 

घटना सोमवार की है। सुसुवा बीट में जंगल से धुंआ निकलते देख रायवाला निवासी दीपक चौहान ने इसकी सूचना 100 नंबर पर दी। तत्काल एक्शन में आए वन कर्मियों ने आग को नियंत्रित करने के उपाय शुरू किए। इस बीच गौहरीमाफी के ग्राम प्रधान रोहित नौटियाल भी बड़ी संख्या में ग्रामीणों को साथ लेकर मौके पर पहुंच गए। योजनाबद्ध तरीके से आग को नियंत्रित करने के लिए पानी व हरी झाडिय़ों की मदद ली गई। सड़क के किनारे लगी आग को फायर ब्रिगेड ने नियंत्रित किया जबकि वन कर्मी और ग्रामीणों ने जंगल के भीतर घुस कर आग को बुझाया। मोतीचूर के   रेंज अधिकारी महेंद्र गिरि गोस्वामी ने बताया कि आग लगने के कारण व इससे हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। अज्ञात के खिलाफ जुर्म पंजीकृत किया गया है।

गांव तक पहुंच सकती थी आग

जिस जंगल में आग लगी उसके दो तरफ से चंद कदम दूर आबादी क्षेत्र है। खेतों में इन दिनों गेहूं की फसल पककर तैयार है। आग की  एक छोटी सी चिंगारी सैकड़ों भीगा फसल को तबाह कर सकती थी। आग रात को लगती तो स्थिति भयावह हो सकती थी। समय रहते आग को काबू होने से बड़ी अनहोनी से बचाव हो गया।

यह भी पढ़ें- Haridwar Kumbh Mela 2021: कोविड गाइडलाइन के साथ होगा देव डोलियों का कुंभ स्नान

ग्राम प्रधान के नेतृत्व में युवाओं ने दिखाया साहस

जंगल की विकराल हो चुकी आग को नियंत्रित करना संसाधन विहीन वन कर्मियों के लिए किसी भारी चुनौती से कम नहीं था। गौहरीमाफी के ग्राम प्रधान रोहित नौटियाल अपने साथ 30 से अधिक युवाओं को लेकर जंगल के भीतर घुस गए। युवाओं ने छह घंटे तक अदम्य साहस का परिचय दिया। रेंज अधिकारी महेंद्र गिरि गोस्वामी ने भी युवाओं के जज्बे की सराहना की और सहयोग के लिए आभार जताया। आग बुझाने में दिनेश रावत, विनोद नौटियाल, संजय भंडारी,गौरव बगियाल  सुरेश नौटियाल, सबल रावत, रवि रावत, अंकुश झिलडिय़ाल, रोहित बिष्ट, रोहित बगियाल, नवीन चौहान, विक्रम, विकास भंडारी, आकाश रावत, निशांत आदि ने सहयोग किया।

यह भी पढ़ें- नगर निगम के तीन कर्मचारी पॉजिटिव, आवश्यक सेवा को छोड़ सभी कार्यालय तीन दिन के लिए बंद 

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी