Rishikesh Crime: संत समिति के प्रदेश अध्यक्ष पर हमला, पुलिस ने एक को हिरासत में लिया

अखिल भारतीय संत समिति के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष व ब्रह्मपुरी स्थित श्री राम तपस्थली आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी दयाराम दास महाराज के साथ पड़ोस के ही आश्रम में रहने वाले कुछ व्यक्तियों ने मारपीट कर उन्हें धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में एक हमलावर को हिरासत में लिया है।

By Sumit KumarEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 02:29 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 08:26 PM (IST)
Rishikesh Crime: संत समिति के प्रदेश अध्यक्ष पर हमला,  पुलिस ने एक को हिरासत में लिया
महामंडलेश्वर स्वामी दयाराम दास महाराज के साथ कुछ व्यक्तियों ने मारपीट कर उन्हें धमकी दी।

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश: Rishikesh Crime अखिल भारतीय संत समिति के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष व ब्रह्मपुरी स्थित श्री राम तपस्थली आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी दयाराम दास के साथ समीप के आश्रम संचालक व उसके साथियों ने मारपीट की। इस मामले में घायल संत ने आरोपितों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने इस मामले में एक हमलावर को हिरासत में लिया है।

मुनिकीरेती के प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन जोशी ने बताया कि मंडलेश्वर स्वामी दयाराम दास ने दी गई तहरीर में बताया कि मंगलवार सुबह करीब 11 बजे आश्रम के बगल में एक अन्य आश्रम संचालक ने अपने शिष्यों के साथ उनके आश्रम के नाले को बंद कर दिया। मौके पर जाकर जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन पर हमला किया गया। वह अपनी जान बचाकर आश्रम में पहुंचे। हमलावर भी पीछे से वहां भी पहुंच गए। स्वामी दयाराम दास का आरोप है कि हमला करने वालों ने उनके कपड़े फाड़ दिए और तमंचे की पिछले हिस्से से उनके सिर पर वार कर उन्हें घायल कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उनसे प्रतिमाह रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल संत को राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में भर्ती कराया। मुनिकीरेती के प्रभारी निरीक्षक ने इस मामले में एक युवक को हिरासत में लिया गया है।

यह भी पढ़ें- महंत नरेन्द्र गिरी से विवाद के बाद चर्चा में आए थे आनंद गिरि, आस्ट्रेलिया में यौन शोषण में हो चुकी गिरफ्तारी

  पुलिस मामले की जांच कर रही है। विदित हो कि महा मंडलेश्वर स्वामी दयाराम दास के श्रीराम तपस्थली आश्रम में साध्वी उमा भारती जब भी उत्तराखंड आती है इस आश्रम में प्रवास करती है। महा मंडलेश्वर स्वामी दयाराम विरक्त वैष्णव मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष भी है। हल्द्वानी,, फिल्म हसल में नजर आएंगे राघव व तेजस्वी

यह भी पढ़ें- बैंक में बंधक जमीन का सौदा कर 22 लाख रुपये हड़पे, पहले भी बेच चुका थे कई और को

chat bot
आपका साथी