संजय झील का सुंदरीकरण शुरू

जागरण संवाददाता ऋषिकेश हरिद्वार मार्ग पर काले की ढाल के समीप प्रस्तावित संजय झील के सुंद

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 05:19 AM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 05:19 AM (IST)
संजय झील का सुंदरीकरण शुरू
संजय झील का सुंदरीकरण शुरू

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश: हरिद्वार मार्ग पर काले की ढाल के समीप प्रस्तावित संजय झील के सुंदरीकरण के प्रारंभिक कार्यों के लिए राज्य सेक्टर योजना के अंतर्गत 10 लाख की धनराशि वन प्रभाग को प्राप्त हो गई है। जिससे झील के आसपास प्राथमिकता के आधार पर कार्य शुरू कर दिया गया है।

शनिवार को बैराज स्थित कैंप कार्यालय में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने वन विभाग के अधिकारियों से कार्य प्रगति पर चर्चा की। उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि संजय झील के सुंदरीकरण के संबंध में पहले भी अधिकारियों को शीघ्रता से कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया था। लेकिन, इसके बाद भी प्रगति धीमी है। प्रमुख मुख्य वन संरक्षक राजीव भरतरी ने विधानसभा अध्यक्ष को बताया कि संजय झील का निरीक्षण किया गया है। सुंदरीकरण से संबंधित कई कार्य प्रारंभ कर दिए गए हैं। झील के आसपास उगी खरपतवार को साफ किया जा चुका है। ट्रेल, प्रवेश गेट का निर्माण, फेंसिग कार्य प्रारंभ कराए जा रहे हैं।

वर्तमान समय में संजय झील में वर्ड वाचिग के कई कार्यक्रम भी आयोजित किए गए जा चुके हैं।

डीएफओ राजीव धीमान ने विधानसभा अध्यक्ष को बताया कि संजय झील के सुंदरीकरण के विस्तृत आगणन तथा कार्ययोजना तैयार करने के लिए विशेषज्ञ की सेवाएं ली जानी प्रस्तावित हैं। जिस पर 10 लाख रुपये की धनराशि का व्यय भी प्रस्तावित है। डीएफओ ने बताया कि पांच लाख रुपये की धनराशि प्रभाग को प्राप्त हो चुकी है। इस धनराशि से संजय झील के सुंदरीकरण के लिए डीपीआर तैयार करने की कार्रवाई गतिमान है।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि संजय झील प्राकृतिक रूप से अत्यंत सुंदर है व शहर के बीच में इस प्रकार के स्थान को विकसित करने से तीर्थाटन एवं पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वन क्षेत्र से सटे संपर्क मार्गों का कैंपा योजना के माध्यम से निर्माण किए जाने के संबंध में भी अधिकारियों से चर्चा की। बैठक में राजाजी नेशनल पार्क के निदेशक डीके सिंह भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी