कल से देहरादून शहर में चलेगा सैनिटाइजेशन अभियान, जानिए जोन की त‍िथ‍िवार सूची

शहर में कोविड कफ्र्यू के अंतर्गत नगर निगम दोबारा तीन दिवसीय वृहद सैनिटाइजेशन अभियान चलाने जा रहा है। शनिवार को नगर निगम में नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने सभी स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक की व शहर को आठ जोन में बांटकर अभियान चलाने के निर्देश दिए।

By Sumit KumarEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 02:50 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 02:50 PM (IST)
कल से देहरादून शहर में चलेगा सैनिटाइजेशन अभियान, जानिए जोन की त‍िथ‍िवार सूची
शहर में कोविड कफ्र्यू के अंतर्गत नगर निगम दोबारा तीन दिवसीय वृहद सैनिटाइजेशन अभियान चलाने जा रहा है।

जागरण संवाददाता, देहरादून: शहर में कोविड कफ्र्यू के अंतर्गत नगर निगम दोबारा तीन दिवसीय वृहद सैनिटाइजेशन अभियान चलाने जा रहा है। शनिवार को नगर निगम में नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने सभी स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक की व शहर को आठ जोन में बांटकर अभियान चलाने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने बताया कि ईद की वजह से ट्रैक्टर चालक घर गए हुए थे, इसलिए शनिवार से अभियान नहीं चल सका। ऐसे में इस मर्तबा अभियान सोमवार से बुधवार तक चलेगा।

उन्होंने बताया कि शहर में मुख्य सड़क समेत गली-मोहल्लों, मुख्य बाजार, सरकारी, अद्र्ध सरकारी समेत निजी कार्यालयों में सोडियम हाइपोक्लोराइट दवा के मिश्रण का छिड़काव कराया जाएगा एवं इसके साथ ही फॉगिंग भी चलेगी। यह अभियान सभी वार्डों में सुबह आठ बजे से शाम तक चलेगा। सैनिटाइजेशन का जिम्मा मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. कैलाश जोशी (मोबाइल: 9412055329) व नगर वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी डा. आरके सिंह (मोबाइल: 7536804949) को दिया गया है। 

कल यहां होगा सैनिटाइजेशन

जोन-एक: वार्ड-3 रांझावाला, वार्ड-62 ननूरखेडा, वार्ड-63 लाडपुर, वार्ड-64 नेहरूग्राम, वार्ड-65 डोभालवाला, वार्ड-66 रायपुर, वार्ड-67 मोहकमपुर, वार्ड-68 चकतुनवाला, वार्ड-94 नत्थनपुर प्रथम, वार्ड-95 नत्थनपुर द्वितीय, वार्ड-96 नवादा, वार्ड-97 हर्रावाला, वार्ड-98 बालावाला, वार्ड-99 नकरौंदा व वार्ड-100 नथुवावाला। 

नोडल अधिकारी: सहायक अभियंता वेद प्रकाश बधानी (मोबाइल: 8279592712)

जोन-दो: वार्ड-47 चंदर रोड, वार्ड-48 बद्रीश कालोनी, वार्ड-49 भगत सिंह कालोनी, वार्ड-50 राजीव नगर, वार्ड-51 वाणी विहार, वार्ड-52 अजबपुर, वार्ड-53 माता मंदिर, वार्ड-54 चंद्र सिंह गढ़वाली, वार्ड-55 शाहनगर, वार्ड-56 धर्मपुर, वार्ड-57 नेहरू कालोनी, वार्ड-58 डिफेंस कालोनी, वार्ड-76 निरंजनपुर, वार्ड-77 माजरा, वार्ड-78 टर्नर रोड, वार्ड-82 दीपनगर, वार्ड-83 केदारपुरम, वार्ड-84 बंजारावाला, वार्ड-85 मोथरोवाला और वार्ड-90 मोहब्बेवाला। 

नोडल अधिकारी: सहायक नगर आयुक्त रविंद्र कुमार (मोबाइल:9012807887)

यह भी पढें- Covid 19 Vaccination: उत्तराखंड में फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए फिर अलग से टीकाकरण पर विचार शुरू

मंगलवार को यहां होगा सैनिटाइजेशन

जोन-एक: वार्ड-1 मालसी, वार्ड-2 विजयपुर, वार्ड-4 राजपुर, वार्ड-5 धोरणखास, वार्ड-6 दून विहार, वार्ड-7 जाखन, वार्ड-8 सालावाला, वार्ड-9 आर्यनगर, वार्ड-10 डोभालवाला, वार्ड-11 विजय कालोनी, वार्ड-13 डीएल रोड, वार्ड-14 रिस्पना, वार्ड-15 करनपुर, वार्ड-16 बकरालवाला, वार्ड-17 चुक्खुवाला और वार्ड-18 इंद्रा कालोनी। 

नोडल अधिकारी: सहायक नगर आयुक्त रविंद्र कुमार (मोबाइल:9012807887)

जोन-2: वार्ड-12 किशननगर, वार्ड-19 घंटाघर कालिका मंदिर, वार्ड-21 एमकेपी, वार्ड-22 तिलक रोड, वार्ड-23 खुड़बुड़ा, वार्ड-24 शिवाजी मार्ग, वार्ड-25 इंद्गेश नगर, वार्ड-26 धामवाला, वार्ड-27 झंडा मोहल्ला, वार्ड-33 यमुना कालोनी, वार्ड-34 गोविंदगढ़, वार्ड-35 श्रीदेवसुमन नगर, वार्ड-69 रीठामंडी और वार्ड-70 लक्खीबाग। 

नोडल अधिकारी: सहायक अभियंता वेद प्रकाश बधानी (मोबाइल: 8279592712)

जोन-3: वार्ड-46 अधोईवाला, वार्ड-59 गुजराड़ा मानसिंह, वार्ड-60 डांडा लखौंड व वार्ड-61 आमवाला तरला। 

नोडल अधिकारी: सहायक अभियंता रजित कोटियाल (मोबाइल: 9411143221)

बुधवार को यहां होगा सैनिटाइजेशन

जोन-1: वार्ड-39 इंद्रानगर, वार्ड-40 सीमाद्वार, वार्ड-42 कांवली, वार्ड-79 भारूवाला, वार्ड-86 सेवलाकलां, वार्ड-87 पित्थूवाला, वार्ड-88 मेहूंवाला, वार्ड-89 हरभजवाला, वार्ड: 91 चंद्रबनी, वार्ड-92 आरकेडिया प्रथम व वार्ड-93 आरकेडिया द्वितीय। 

नोडल अधिकारी: सहायक नगर आयुक्त रविंद्र कुमार (मोबाइल:9012807887)

जोन-2: वार्ड-20 रेसकोर्स उत्तर, वार्ड-28 डालनवाला उत्तर, वार्ड-29 डालनवाला पूरब, वार्ड-30 डालनवाला दक्षिण, वार्ड-72 देहराखास, वार्ड-73 विद्या विहार, वार्ड-74 ब्रह्मपुरी, वार्ड-75 लोहियानगर, वार्ड-80 रेस्टकैंप और वार्ड-81 रेसकोर्स दक्षिण।

 नोडल अधिकारी: सहायक अभियंता रजित कोटियाल (मोबाइल: 9411143221)

जोन-3: वार्ड-31 कौलागढ़, वार्ड-32 बल्लूपुर, वार्ड-36 विजय पार्क, वार्ड-37 वसंत विहार, वार्ड-38 पंडितवाड़ी, वार्ड-41 इंद्रापुरम, वार्ड-43 द्रोणपुरी, वार्ड-44 पटेलनगर पश्चिम, वार्ड-45 गांधीग्राम और वार्ड-71 पटेलनगर पूरब। 

नोडल अधिकारी: सहायक अभियंता वेद प्रकाश बधानी (मोबाइल: 8279592712)

यह भी पढें- Covid 19 Vaccine: वैक्सीन के लिए आमंत्रित हुए ग्लोबल टेंडर, सरकार का फोकस पूर्ण टीकाकरण पर

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी