शहर में 35 वार्ड चला सैनिटाइजेशन अभियान, 40 टैंकरों के जरिये हुआ छिड़काव

शहर में कोविड कर्फ्यू के अंतर्गत पिछले सप्ताह की तरह इस शनिवार भी नगर निगम ने 35 वार्डों में सैनिटाइजेशन अभियान चलाया जबकि बाकी में रविवार और सोमवार को सैनिटाइजेशन होगा। कोरोना संक्रमण के कारण महापौर सुनील उनियाल गामा इस मर्तबा अभियान का निरीक्षण नहीं कर सके।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 02:45 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 02:45 PM (IST)
शहर में 35 वार्ड चला सैनिटाइजेशन अभियान, 40 टैंकरों के जरिये हुआ छिड़काव
शहर में 35 वार्ड चला सैनिटाइजेशन अभियान।

जागरण संवाददाता, देहरादून। शहर में कोविड कर्फ्यू के अंतर्गत पिछले सप्ताह की तरह इस शनिवार भी नगर निगम ने 35 वार्डों में सैनिटाइजेशन अभियान चलाया, जबकि बाकी में रविवार और सोमवार को सैनिटाइजेशन होगा। कोरोना संक्रमण के कारण महापौर सुनील उनियाल गामा इस मर्तबा अभियान का निरीक्षण नहीं कर सके, जबकि नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय होम आइसोलेशन में हैं। नगर निगम की टीमों ने वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. आरके सिंह के निर्देशन में मुख्य सड़कों के साथ गली-मोहल्लों, बाजार, सरकारी व अर्द्ध सरकारी समेत निजी कार्यालयों में भी 40 टैंकर के जरिये सोडियम हाइपोक्लोराइट के तकरीबन 2.20 लाख लीटर मिश्रण का छिड़काव किया।

शहर में कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के आदेश पर अब देहरादून शहर में जिला प्रशासन ने सोमवार तक कोविड कर्फ्यू का आदेश दिया हुआ है। इसके अंतर्गत नगर निगम को वृहद सैनिटाजेशन अभियान हर सप्ताह चलाने के आदेश भी दिए थे। इसी क्रम में पिछले शनिवार, रविवार व सोमवार को शहर में सैनिटाइजेशन किया गया था। उसी तर्ज पर इस शनिवार भी 35 वार्डों को सैनिटाइज किया गया। रविवार को 34 और सोमवार को 31 को सैनिटाइज किए जाएंगे। रांझावाला, ननूरखेडा, लाडपुर, नेहरूग्राम, डोभालवाला, रायपुर, मोहकमपुर, चकतुनवाला, नत्थनपुर प्रथम, नत्थनपुर द्वितीय, हर्रावाला वार्ड और बालावाला के साथ नथुवावाला, चंदर रोड, बद्रीश कालोनी, भगत सिंह कालोनी, राजीव नगर, वाणी विहार, अजबपुर, माता मंदिर, नेहरू कालोनी, डिफेंस कालोनी, दीपनगर, माजरा, निरंजनपुर आदि में अभियान चला दवा का छिड़काव किया।

नगर निगम की ओर से वार्डों में दी गई सौ हैंड मशीनों के जरिये गलियों में दवा का छिड़काव किया गया। नगर आयुक्त ने सभी क्वारंटाइन सेंटरों व कंटेंटमेंट जोन को भी सैनिटाइज करने के आदेश दिए हैं। शहर में सैनिटाइजेशन के लिए जिम्मेदारी मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ कैलाश जोशी (मोबाइल: 9412055329) और वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आरके सिंह (मोबाइल: 7536804949) को दी गई है। 

यह भी पढ़ें- नित बिगड़ रहे देहरादून के हालात, व्यवस्था भगवान के हाथ; यहां सिर्फ दिखावा बना कोविड कर्फ्यू

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी